फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Face Of The Day: केजरीवाल के मंत्री पर ईडी का शिकंजा, श्रुति शर्मा ने किया यूपीएससी टॉप और चैंपियन हार्दिक की विक्ट्री परेड

Mon, 30 May 2022 09:46 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 30 May 2022 09:46 PM IST
सार

आज इस कॉलम की तीसरी कड़ी में हम आपको सत्येंद्र जैन, श्रुति शर्मा, हार्दिक पंड्या और लॉरेंस बिश्नोई के बारे में बता रहे हैं।

विज्ञापन
Face Of The Day Arvind Kejriwal Satyendra Jain Arrested ED Shruti Sharma UPSC Topper Hardik Pandya IPL Champion News In Hindi
Faces Of The Day - फोटो : Amar Ujala

देश में सोमवार को कुछ ऐसे चेहरे रहे, जो पूरे दिन देश में चर्चा का विषय बने रहे। ऐसे में अमर उजाला आपके लिए खास कॉलम लेकर आया है, जिसका नाम है आज के चर्चित चेहरे। इसमें हम आपको रोजाना उन लोगों के बारे में बताएंगे, जो दिनभर सुर्खियों में रहे या जिनकी वजह से पूरे देश में हलचल मच गई। आज इस कॉलम की तीसरी कड़ी में हम आपको सत्येंद्र जैन, श्रुति शर्मा, हार्दिक पंड्या और लॉरेंस बिश्नोई के बारे में बता रहे हैं।

Face Of The Day Arvind Kejriwal Satyendra Jain Arrested ED Shruti Sharma UPSC Topper Hardik Pandya IPL Champion News In Hindi
सत्येंद्र जैन - फोटो : एएनआई

सत्येंद्र जैन
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र कुमार जैन को ईडी ने गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई कोलकाता की एक कंपनी से जुड़े हवाला लेन-देन के मामले में की गई है। इससे पहले अप्रैल महीने में प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जैन के परिवार और कंपनियों की 4.81 करोड़ रुपये की संपत्तियां कुर्क की थी। पढ़ें पूरी खबर

Face Of The Day Arvind Kejriwal Satyendra Jain Arrested ED Shruti Sharma UPSC Topper Hardik Pandya IPL Champion News In Hindi
Shruti Sharma IAS UPSC CSE 2021 Topper AIR1 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

श्रुति शर्मा
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ओर से सिविल सेवा 2021 परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। परीक्षा परिणाम में टॉप-3 में लड़कियां ही शामिल हैं। पहला स्थान - श्रुति शर्मा, दूसरा स्थान- अंकिता अग्रवाल, तीसरा स्थान- गामिनी सिंगला, चौथा स्थान - ऐश्वर्य वर्मा ने प्राप्त किया है। उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन
Face Of The Day Arvind Kejriwal Satyendra Jain Arrested ED Shruti Sharma UPSC Topper Hardik Pandya IPL Champion News In Hindi
हार्दिक पांड्या - फोटो : IPL/BCCI

हार्दिक पंड्या
गुजरात टाइटंस ने आईपीएल के फाइनल में राजस्थान रॉयल्स को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। उसने रविवार (29 मई) को खेले गए मुकाबले में राजस्थान को सात विकेट से हरा दिया। गुजरात की टीम पहली बार आईपीएल में खेल रही थी। उसने अपने पहले ही प्रयास में मैदान मार लिया। इसके बाद गुजरात की टीम ने राजधानी गांधीनगर की सड़कों पर खुली बस में जीत का जश्न मनाया। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Face Of The Day Arvind Kejriwal Satyendra Jain Arrested ED Shruti Sharma UPSC Topper Hardik Pandya IPL Champion News In Hindi
सिद्धू मूसेवाला की हत्या का मास्टरमांइड लॉरेन्स बिश्नोई? - फोटो : अमर उजाला।

लॉरेंस बिश्नोई
जेल में बंद 29 साल का दाढ़ी मूछों वाला स्मार्ट सा लड़का। पुलिस कस्टडी में आता-जाता है तो मूंछ पर ताव देते दिखाई देता है। कहा जाता है कि वह शहीद भगत सिंह को रोल मॉडल मानता है और जेल की दीवारों पर भी उनके पोस्टर लगाता है। सोशल मीडिया पर एक सर्च करने पर अनगिनत अकाउंट, वीडियो और तस्वीरें भरभरा कर सामने आने लगती है। हजारों की संख्या में फौलोअर्स की संख्या है। हालांकि, दूसरा पक्ष देखें तो 29 की उम्र में ही दर्जन से अधिक आपराधिक मामले। जेल के अंदर से ही हत्या, फिरौती और अब मशहूर गायक सिद्धु मूसेवाला की मौत में नाम। जी हां, हम बात कर रहे हैं लॉरेंस बिश्नोई की। पढ़ें पूरी खबर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed