25 नवंबर से शुरू हुआ संसद का शीतकालीन सत्र आज खत्म हो रहा है। करीब एक महीने तक चले संसद के शीतकालीन सत्र में विपक्ष ने कई बार हंगामा किया। अदाणी मुद्दे को लेकर विपक्ष ने सत्ता पक्ष को घेरा। इसके बाद उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया। संविधान पर चर्चा के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष ने एक-दूसरे पर आरोप भी लगाए। हंगामेदार इस शीतकालीन सत्र के समापन से ठीक एक दिन पहले संसद के मुख्य द्वार पर एनडीए और कांग्रेस सांसद आमने-सामने आ गए। इस दौरान धक्का-मुक्की में भाजपा के दो सांसद घायल हो गए। इसे लेकर विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान कुछ अहम विधेयक भी पारित हुए। तस्वीरों में देखिए अब तक कैसा रहा संसद का शीतकालीन सत्र।
Parliament Session: अदाणी मुद्दा, सभापति के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव और राहुल पर FIR, ऐसा रहा इस बार संसद सत्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: बशु जैन
Updated Fri, 20 Dec 2024 10:17 AM IST
सार
25 नवंबर से शुरू हुआ संसद का शीतकालीन सत्र आज खत्म हो रहा है। करीब एक महीने तक चले संसद के शीतकालीन सत्र में विपक्ष ने कई बार हंगामा किया। संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान कुछ अहम विधेयक भी पारित हुए। तस्वीरों में देखिए अब तक कैसा रहा संसद का शीतकालीन सत्र।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन