फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rajasthan Fire: गैस से भरा ट्रक दूसरे वाहनों से टकराकर फटा, देखते ही देखते काफी दूर तक फैल गई आग; कई जिंदा जले

Fri, 20 Dec 2024 10:07 AM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, जयपुर
पीटीआई, जयपुर Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 20 Dec 2024 10:07 AM IST
विज्ञापन
Rajasthan Fire Photos: Many dead injured in fire after truck carrying chemical collides with other vehicles
Rajasthan Accident - फोटो : Amar Ujala

जयपुर के पास शुक्रवार सुबह एलपीजी टैंकर को एक ट्रक ने टक्कर मार दी। इस वजह से लगी आग ने 30 से अधिक वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया और इस दुर्घटना में आठ लोग जिंदा जल गए। आग ने 35 अन्य लोगों को भी अपनी चपेट में ले लिया। सवाई मानसिंह (एसएमएस) अस्पताल प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक, आठ लोगों की मौत हो चुकी है और आग में झुलसे लगभग 35 लोग अस्पताल में भर्ती हैं, जिनमें से कुछ वेंटिलेटर पर हैं। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने हादसे के बारे में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से बात कर जानकारी ली। मुख्यमंत्री शर्मा, उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा व गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम घटनास्थल पहुंचे। मुख्यमंत्री ने कहा कि घटना की विस्तृत जांच करवाएंगे। घायलों के इलाज की व्यवस्था की गई है।

Rajasthan Fire Photos: Many dead injured in fire after truck carrying chemical collides with other vehicles
Rajasthan Accident - फोटो : PTI

सुबह करीब साढ़े पांच बजे हुआ हादसा
हादसा अलसुबह करीब साढ़े पांच बजे हुआ। शुरुआती जानकारी के अनुसार, जयपुर-अजमेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भांकरोटा के पास एलपीजी टैंकर को एक ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और वहां से गुजर रही एक बस सहित अनेक ट्रक, कार उसकी चपेट में आ गए। घटना के वीडियो में लोग जान बचाने के लिए भागते नजर आए और शुरुआत में स्थानीय लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया।

Rajasthan Fire Photos: Many dead injured in fire after truck carrying chemical collides with other vehicles
Rajasthan Accident - फोटो : PTI

एक किलोमीटर दूर से नजर आ रही थीं लपटें
हादसे के प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग की लपटें एक किलोमीटर दूर से नजर आ रही थीं। ऐसा लग रहा था कि राष्ट्रीय राजमार्ग का एक बड़ा हिस्सा आग के गोले में तब्दील हो गया हो। प्रारंभिक जानकारी में कम से कम तीस वाहनों के जलने की सूचना है। चिकित्सा विभाग के प्रवक्ता के मुताबिक, साढ़े 11 बजे तक सात लोगों की मौत की सूचना है। एसएमएस अस्पताल प्रशासन से प्राप्त जानकारी अनुसार सुबह 11 बजे तक 34 घायल भर्ती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rajasthan Fire Photos: Many dead injured in fire after truck carrying chemical collides with other vehicles
Rajasthan Accident - फोटो : PTI

मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और गृह राज्यमंत्री भी मौके पर
घटनास्थल पर पहुंचे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि बहुत ही दर्दनाक घटना है। मैं अस्पताल जाकर आया हूं। मैंने वहां उचित व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए हैं। हम घटना की विस्तृत जांच करवाएंगे। घायलों के इलाज की व्यवस्था करेंगे। उन्होंने कहा कि ऐसे हादसों को किस तरह से रोका जाए, इस पर भी सरकार निश्चित रूप से विचार करेगी। प्रशासन पूरी तरह से लगा हुआ है। इस दौरान उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा और गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम, जिलाधिकारी जितेंद्र सोनी तथा अन्य अधिकारी मौजूद थे।

विज्ञापन
Rajasthan Fire Photos: Many dead injured in fire after truck carrying chemical collides with other vehicles
Rajasthan Accident - फोटो : PTI

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ली जानकारी
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ‘एक्स’ पर कहा, 'राजस्थान के जयपुर में हुआ सड़क हादसा अत्यंत दुःखद है। इस हादसे में अपना जीवन गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। इस संबंध में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से बात हुई। स्थानीय प्रशासन घायलों को तुरंत उपचार प्रदान करने का काम कर रहा है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।' राज्यपाल हरिभाऊ बागडे, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हादसे पर शोक जताया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed