फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस बार संसद में युवतियों का बोलबाला, रुपहले पर्दे के ये सितारे भी आएंगे नजर

Tue, 28 May 2019 04:33 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Tue, 28 May 2019 04:33 PM IST
विज्ञापन
78 women MP won Lok sabha election including Actress Mimi Chakraborty, Nusrat Jahan, Navneet Kaur
लोकसभा चुनाव 2019 में 78 महिलाएं जीतीं - फोटो : Social Media

लोकसभा चुनाव 2019 में भाजपा ने कांग्रेस को बुरी तरह हरा दिया। जहां एनडीए के खाते में 542 सीटों में से 352 सीट आईं वहीं यूपीए के हिस्से में सिर्फ 92 सीट आईं। लोकसभा चुनाव में इस बार महिलाओं का बोलबाला रहा। देशभर से चुनी गईं 78 महिलाएं अब संसद में नजर आएंगी। 



17वीं लोकसभा में देश की संसद में करीब 14 फीसदी भागीदारी महिलाओं की होगी। इन 78 महिला सांसदों में से 20 सांसद युवा हैं जिनकी उम्र 45 साल से कम है। कई सांसदों की उम्र 25 से 26 साल है। अभिनय जगत व दूसरी पृष्ठभूमि से आने वाली ये महिलाएं अब अपने क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करेंगी। 

78 women MP won Lok sabha election including Actress Mimi Chakraborty, Nusrat Jahan, Navneet Kaur
मिमी चक्रवर्ती (फाइल फोटो) - फोटो : instagram

बंगाली फिल्मों और टेलीविजन दुनिया की जानी मानी एक्ट्रेस मिमी चक्रवर्ती ने पहली बार चुनाव मैदान में उतरीं। लोकसभा चुनाव के दौरान ही अभिनेत्री मिमी चक्रवर्ती की जमकर चर्चा रही। 

तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर पश्चिम बंगाल की जादवपुर सीट से चुनाव लड़ने वाली इस 30 साल की अभिनेत्री की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं। मिमी ने भाजपा उम्मीदवार अनुपम हाजरा को 295239 वोटों से हराया। मिमी सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं। 

78 women MP won Lok sabha election including Actress Mimi Chakraborty, Nusrat Jahan, Navneet Kaur
नुसरत जहां (फाइल फोटो) - फोटो : instagram

बंगाली सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस नुसरत जहां बशीरहाट लोकसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ीं। नुसरत की उम्र 28 साल है। हालांकि चुनाव में उतरने को लेकर उन्हें काफी विरोध का सामना करना पड़ा था। 

पहली बार चुनाव मैदान में उतरीं नुसरत जहां ने बड़ी जीत दर्ज की। नुसरत ने भाजपा उम्मीदवार सायंतन बसु को 350369 मतों से हराया। बता दें कि कि नुसरत सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने के लिए भी जानी जाती हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
78 women MP won Lok sabha election including Actress Mimi Chakraborty, Nusrat Jahan, Navneet Kaur
महुआ मोइत्रा (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media

पश्चिम बंगाल की कृष्णानगर सीट से टीएमसी की प्रत्याशी महुआ मोइत्रा ने जीत दर्ज की। उनकी उम्र 44 साल है। उन्होंने भाजपा के कल्याण चौबे को करीब 63 हजार मतों से हराया है। टीएमसी ने बंगाल में बड़ी संख्या में महिला प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में उतारा था। मोइत्रा पूर्व निवेशक बैंकर हैं। वह कृष्णानगर से संसद पहुंचेंगी।

पूर्व इन्वेस्टमेंट बैंकर महुआ मोइत्रा लंदन में अच्छी खासी सैलेरी वाली नौकरी छोड़ने के बाद 2009 में भारत लौटीं और भारतीय राजनीति में भाग्य आजमाने का फैसला किया। साल 2016 के विधानसभा चुनावों में करीमपुर सीट से जीत भी दर्ज की। इस सीट पर 1972 से लेफ्ट पार्टियों का कब्जा रहा था।

विज्ञापन
78 women MP won Lok sabha election including Actress Mimi Chakraborty, Nusrat Jahan, Navneet Kaur
नवनीत कौर राणा (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media

78 महिला सांसदों में निर्दलीय चुनाव जीत कर आने वाली नवनीत कौर राणा भी शामिल हैं। उन्होंने ना केवल निर्दलीय होने के बावजूद महाराष्ट्र की अमरावती सीट पर जीत दर्ज की। नवनीत ने एक सधे हुए राजनीतिज्ञ की तरह शिवसेना के उम्मीदवार अदसुल अन्नानदारो विथोबा को हराया।

नवनीत ने निर्दलीय होने के बाद भी आसानी से कांग्रेस का सपोर्ट भी हासिल कर लिया था। नवनीत ने शिवसेना उम्मीदवार अदसुल अन्नानदारो को 36951 वोटों के अंतर से रहा दिया। उनकी उम्र 33 साल है और वो राजनीति से पहले अभिनय जगत में सक्रिय थीं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed