वैश्विक महामारी कोरोना वायरस को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 मार्च को जनता कर्फ्यू का पालन करने का आग्रह किया था। इसके बाद 24 मार्च रात 12 बजे से 14 अप्रैल तक के लिए देश में लॉकडाउन की घोषणा की गई। बाद में इसे और बढ़ाया गया। यहां यह जानना रोचक हो सकता है कि इससे करीब तीन महीने पहले देश और विदेश में क्या कुछ चल रहा था, क्योंकि तब 29 फरवरी को हमारी दुनिया ऐसी नहीं थी, जैसी अब है। आइए डालते हैं कुछ खास खबरों पर एक नजर...
29 फरवरी 2020 के दिन सिब्बल की सलाह, पाक की एक और फजीहत, इन खबरों ने खींचा ध्यान
देश में खास
2. जम्मू कश्मीर में उप राज्यपाल (एलजी) के सलाहकार फारूख खान ने गुजरात में 'इंडिया आइडिया' कॉन्क्लेव में दावा किया कि एक समय कश्मीर 100 फीसदी हिंदू राज्य हुआ करता था।
यहां पढ़ें पूरी खबर
देश में खास
3. कतर के दोहा में अमेरिका और तालिबान के बीच शांति समझौते पर मुहर लगी। इस दौरान भारत समेत दुनियाभर के 30 देशों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। हालांकि यह समझौता भविष्य में भारत की मुश्किलें बढ़ा सकता है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
देश में खास
4. चेन्नई के एक प्रमुख व्यावसायिक समूह के परिसरों पर छापेमारी में छिपे हुए क्लाउड सर्वर और 400 करोड़ रुपये से अधिक की अघोषित आय का पता चला। समूह की कुल संपत्ति एक हजार करोड़ रुपये से अधिक की बताई गई।
यहां पढ़ें पूरी खबर
देश में खास
5. हैदराबाद में बीते साल पशु चिकित्सक की सामूहिक दुष्कर्म के बाद जलाकर हत्या के मामले के बाद तेलंगाना में एक बार फिर ऐसा ही मामला सामने आया।
यहां पढ़ें पूरी खबर