फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Hyderabad : minor girl burnt alive after sexual assault Another case of cruelty

हैदराबाद में दरिंदगी का एक और मामला, दुष्कर्म के बाद किशोरी को जलाया, 50 फीसदी जली

Sat, 29 Feb 2020 07:04 PM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: योगेश साहू Updated Sat, 29 Feb 2020 07:04 PM IST
विज्ञापन
Hyderabad : minor girl burnt alive after sexual assault Another case of cruelty
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

हैदराबाद में एक बार फिर बीते साल पशु चिकित्सक की सामूहिक दुष्कर्म के बाद जलाकर हत्या करने जैसा मामला सामने आया है। तेलंगाना के सूर्यापेट जिले में प्रेम प्रस्ताव देकर बार-बार परेशान करने पर आपत्ति जताने पर एक युवक ने 17 साल की किशोरी से कथित तौर पर दुष्कर्म के बाद उसे आग लगाकर जला दिया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि किशोरी 50 प्रतिशत तक जल चुकी है और वारंगल के सरकारी अस्पताल में उसका इलाज किया जा रहा है। किशोरी की हालत फिलहाल स्थिर है। पुलिस का कहना है कि लोगों ने 21 वर्षीय आरोपी को लड़की को परेशान करने से कई बार रोका भी था।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि आरोपी शुक्रवार रात पीड़िता के घर पहुंचा और उसे जबरदस्ती बाहर झाड़ियों में ले गया, जहां दुष्कर्म करने के बाद आग लगा दी। उन्होंने बताया कि घटना के समय किशोरी घर पर अकेली थी। पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना देकर बुलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


किशोरी के पिता की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की हत्या का प्रयास, बलात्कार और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया, मुकदमा दर्ज
सूर्यपेट के एसपी आर भास्करन ने बताया कि शुक्रवार को तिरुमलागिरी में एक 17 वर्षीय किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। आरोपी के खिलाफ पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पीड़ित का इलाज अस्पताल में किया जा रहा है।







 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed