{"_id":"5e5a8c428ebc3ef3b9493be6","slug":"income-tax-department-raids-in-chennai-cloud-server-undisclosed-income-of-400-crores-recovered","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेन्नई में आयकर विभाग का छापा, क्लाउड सर्वर, गोपनीय डाटा, 400 करोड़ की अघोषित आय बरामद","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
चेन्नई में आयकर विभाग का छापा, क्लाउड सर्वर, गोपनीय डाटा, 400 करोड़ की अघोषित आय बरामद
Sat, 29 Feb 2020 09:37 PM IST
अनवर अंसारी
पीटीआई, चेन्नई
पीटीआई, चेन्नई
Published by: अनवर अंसारी
Updated Sat, 29 Feb 2020 09:37 PM IST
विज्ञापन
income tax
चेन्नई के एक प्रमुख व्यावसायिक समूह के परिसरों पर की गई छापेमारी में छिपे हुए क्लाउड सर्वर और 400 करोड़ रुपये से अधिक की अघोषित आय का पता चला है। आयकर विभाग ने शनिवार को यहां यह जानकारी दी। समूह की कुल संपत्ति एक हजार करोड़ रुपये से अधिक की बताई जाती है जिसका व्यवसाय कई क्षेत्रों में फैला हुआ है।
विज्ञापन
आयकर विभाग ने विज्ञप्ति जारी कर कहा कि छापेमारी में छिपे हुए क्लाउड सर्वरों के अलावा समूह द्वारा लेखा-जोखा के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले नियमित सर्वर मिले हैं जिनमें अघोषित लेन-देन का ब्यौरा है। इसी तरह एक पेन ड्राइव से काफी गोपनीय डाटा मिला है जिसे एक तीसरे पक्ष के परिसर से हासिल किया गया।
विज्ञापन
विभाग ने कहा कि छापेमारी के दौरान एक करोड़ रुपये नकद और 400 करोड़ रुपये से अधिक की अघोषित आय का पता चला। इसने कहा कि जांच अब भी जारी है और विभाग कार्रवाइयों को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया में है।
विज्ञापन