साल 2017 अपने आखिरी पड़ाव पर है। इस साल के खत्म होने में महज कुछ ही दिन बचे है। वैसे तो इस साल में बहुत कुछ खास हुआ, लेकिन उनमें से भी कुछ खास पहलुओं को हम तस्वीरों के माध्यम से पेश कर रहे हैं, जो इस साल के यादगार पहलुओं में शुमार है।
तस्वीरों में देखिए इन वजहों से बेहद खास रहा साल 2017
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राहुल गांधी जब गुजरात के भरूच में रोड शो कर रहे थे, तो उसी दौरान एक लड़की उनके साथ सेल्फी खिंचवाने के लिए उनके वाहन पर सवार हो गई। उसने राहुल गांधी के साथ सेल्फी ली। राहुल ने उससे हाथ मिलाए। इस लड़की का नाम मनताशा इब्राहिम है। मनताशा ने बताया कि वह राहुल गांधी की बहुत बड़ी फैन है।
मानुषि ने हाल ही में चीन के सान्या में मिस वर्ल्ड 2017 का खिताब देश का नाम रोशन किया था। मानुषी छिल्लर ने 17 साल बाद मिस वर्ल्ड का खिताब जीतकर भारत के लोगों का सर गर्व से ऊंचा कर दिया। दरअसल, यह खिताब किसी भारतीय लड़की ने 17 साल बाद जीती है। 20 वर्षीय मानुषी इस साल मई में फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2017 भी बनीं थीं। मानुषी हरियाणा की है और रहने मेडिकल की पढ़ाई कर रहा है।
अमेरिका की राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी और सलाहकार इवांका ट्रंप हाल ही में भारत दौरे पर आई थीं। वह हैदराबाद में तीन दिन के वैश्विक उद्यमिता शिखर सम्मेलन (जीईएस) में हिस्सा लीं। तीन दिवसीय कार्यक्रम में इवांका ट्रंप अमेरिका के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व की। भारत आईं इवांका ट्रंप को पीएम नरेंद्र मोदी के साथ खास डिनर किया। डिनर हैदराबाद के पुराने इलाके के 'ताज फलकनुमा पैलेस' होटल में किया गया।
भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक कुछ दिन पहले भारत दौरे पर आए थे। उनके साथ उनकी पत्नी जेत्सुन पेमा वांगचुक और राजकुमार जिग्मे नामग्याल वांगचुक भी साथ थे। भूटान का ये शाही परिवार जब दिल्ली पहुंचे तो विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने एयरपोर्ट पर उनकी अगवानी की। इस तस्वार में भूटान के राजा के बेटे जिग्मे नामग्याल डेढ़ बरस के ही हैं। जिग्मे नामग्याल काफी अच्छे लग रहे हैं।