छात्र-छात्राओं को नकल कराते परिजनों की ये तस्वीरें तो आपके जेहन में ताजा होंगी ही। बिहार स्कूल बोर्ड की परीक्षाओं में बच्चों को नकल कराने की इन्हीं तस्वीरों ने बिहार के साथ साथ देश की शिक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए थे। ऐसी ही तस्वीरें अब सामने आ रही हैं यूपी बोर्ड की परीक्षाओं के दौरान ऐसी ही 11 तस्वीरों से आज हम आपको कराते हैं रूबरू जिन्होंने पूरे देश में सुर्खियां बटोरीं थीं।
ये तस्वीर है उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के सर्वोदय इंटर कालेज की, जहां नकल माफिया से सेटिंग कर परिजन खुलेआम अपने लाडलों को नकल करा रहे हैं।
ये नजारा है बिहार के एक स्कूल का जहां हाईस्कूल की परीक्षा में छात्रों को इस अंदाज में नकल पहुंचा रहे हैं अभिभावक।
4 of 11
cheating in up
- फोटो : cheating in up
ये तस्वीर भी बिहार के वैशाली जिले की है जहां बच्चों को नकल कराने के लिए परिजन सीढ़ी का जुगाड़ कर स्कूल की बाउंड्री वाल पर चढ़ गए।
ये तस्वीर है यूपी के मथुरा की, जहां चार दिन पहले सामूहिक नकल का ऐसा नजारा देखने को मिला। खास बात ये है कि नकल के मामले में छात्राएं भी पीछे नहीं हैं।