Hindi Viral Jokes: पत्नी ने कहा- आज तुम पानी मांगोगे तो मैं शर्बत दूंगी, पति का जवाब सुनकर नहीं रुकेगी हंसी
पत्नी: मेरा आज से संकल्प है पानी मांगोगे-शर्बत दूंगी
दूध मांगोगे-खीर दूंगी
रोटी मांगोगे- परांठा खिलाऊंगी
पति: घुमा फिरा के क्यों बोलती हो, सीधा बोलो जो तुम चाहोगे वो हरगिज मैं नहीं करूंगी।
लड़का (फोन पर लड़की से ) - तुम बहुत प्यारी हो...!
लड़की - थैंक्स...!
लड़का - तुम बिल्कुल राजकुमारी जैसी हो...!
लड़की - थैंक्यू सो मच...!
और बताओ क्या कर रहे हो...?
लड़का - खाली बैठा था, सोचा मजाक ही कर लूं...!
एक बार दो चूहे के बच्चे बाइक पर जा रहे थे...
रास्ते में उन्हें शेर का बच्चा मिला...उसने कहा मुझे भी बिठा लो
कुछ सोचने के बाद चूहे ने कहा...देख ले,
वरना बाद में तेरी मम्मी बोलेंगी गुंडों के साथ घूमता है
गणित की क्लास चल रही थी
मास्टरजी ने पूछा- बताओं 1000 किलो = एक टन, तो 3000 किलों कितना होगा?
मोहन- जी सर....टन, टन, टन
मास्टरजी को समझ नहीं आ रहा कि शाबासी दूं या क्लास से बाहर निकालूं