हंसने से इंसान की कई बीमारियां दूर हो जाती हैं। हंसने की वजह से मानसिक तनाव और चिंता से होने वाली बीमारियां इंसानों से दूर रहती हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स और योगगुरु भी लोगों हंसने की सलाह देते हैं। अगर हम अपने शरीर को स्वस्थ रखना चाहते हैं, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेनी चाहिए। जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसाने में काफी मदद करते हैं। इसलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
एक बुजुर्ग अपनी पुरानी मारुति से जा रहे थे..
कि एक BMW को ज़रा सी खरोंच लग गयी।
BMW में से चार लम्बे चौड़े सरदार निकले
और वृद्ध व्यक्ति की पिटाई की नौबत आ गयी।
तभी बुजुर्ग ने कहा कि आप चार हैं
और मैं अकेला, ये तो ना-इंसाफी है
उन चारों सरदारों में जो सबसे बड़ा था,
वो बोला, सुरजिते और अमार्जिते तुम अंकल की तरफ हो जाओ।
बुजुर्ग बोला, “पर हम तो तीन हैं और आप दो ”
तो उनमें से सुरजिते बोला-
कोई बात नहीं अंकल जी आप घर जाओ, इन दोनो से हम निपट !
2 of 6
आज के मजेदार जोक्स
- फोटो : istock
राकेश- यार तू अपनी बीवी को किस नाम से बुलाता है?
रमेश- गूगल डार्लिंग
राकेश- ये कैसा नाम हुआ।
रमेश- क्या करूं, सवाल एक करता हूं और जवाब 100 मिलते हैं।
3 of 6
आज के मजेदार जोक्स
- फोटो : istock
लड़का- तुम बहुत खूबसूरत हो।
लड़की- ओह जानू।
लड़का- तुम तो बिल्कुल परियों जैसी हो।
लड़की- सच में?
लड़का- हां।
लड़की- और क्या कर रहे हो अभी?
लड़का- मजाक।
4 of 6
आज के मजेदार जोक्स
- फोटो : istock
लड़की- भैया मुझे चप्पल लेनी है
दुकानदार- ये देखो बहन जी नया डिजाइन
लड़की- और दिखाओ
ये नहीं
और दिखाओ
दुकानदार- बहन जी अब तो सारी चप्पल दिखा दीं
अब तो कोई नहीं बची
लड़की- अरे भैया वो एक और डिब्बा रखा है ना
दुकानदार- रहंम करो बहन जी
वो मेरा लंच का डिब्बा है
5 of 6
आज के मजेदार जोक्स
- फोटो : istock
पति- ये कैसी दाल बनाई है…? ना नमक है, ना मिर्च है, बिल्कुल फीकी है…! तुम सारा दिन मोबाइल में लगी रहती हो, कुछ पता नहीं चलता क्या डालना है क्या नहीं…!
पत्नी- (बेलन दिखाते हुए) पहले तुम मोबाइल साइड में रख कर खाना खाओ, कब से देख रही हूं… पानी में डुबो डुबो कर रोटी खा रहे हो…!