फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज के मजेदार जोक्स: रमेश ने 80 साल के बूढ़े व्यक्ति से पूछा- इस प्यार का राज क्या है? जवाब सुनकर खूब हसेंगे आप

Wed, 09 Feb 2022 03:06 PM IST
राजेश मिश्रा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राजेश मिश्रा Updated Wed, 09 Feb 2022 03:06 PM IST
विज्ञापन
viral jokes ramesh asked 80 years old man what is secret of this love read majedar chutkule in hindi
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : iStock

हंसता हुआ चेहरा सभी को अच्छा लगता है। अगर आप एक हंसमुख इंसान है तो आपके कई सारे दोस्त बनते हैं। एक मुस्कान से आप किसी का भी दिल जीत सकते हैं। स्वास्थ्य के जानकार भी कहते हैं कि कुछ पल के लिए हंसी-मजाक करने से भी आप एक स्वस्थ शरीर के मालिक बन सकते हैं। अक्सर देखा गया है कि भागमभाग भरी इस लाइफ में कई लोग अपने काम के सिलसिले में इतना व्यस्त हो जाते हैं कि हंसना-मुस्कुराना ही भूल जाते हैं। जबकि हर इंसान को अपने लिए हंसी-मजाक का एक समय तय जरूर करना चाहिए। जिससे खुद को तरोताजा किया जा सके। ऐसे में आपके लिए लाए हैं कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले जिन्हें आप अपने दोस्तों और परिवार के साथ पढ़कर खूब हंस सकते हैं, तो चलिए देर किस बात कि चलते हैं हंसने और मुस्कुराने के इस सफर पर...


 


रमेश अपने नाना जी से सवाल पूछता है, 
रमेश - 80 साल की उम्र में भी आप नानी को डार्लिंग कहते हैं, इस प्यार का राज क्या है? 
रमेश के नाना - बेटे 20 साल पहले इनका नाम भूल गया था, पूछने की हिम्मत नहीं हुई, इसलिए डार्लिंग कहता हूं...
viral jokes ramesh asked 80 years old man what is secret of this love read majedar chutkule in hindi
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : iStock

गोलू अपने दोस्तों शयारी सुना रहा था,
गोलू ने कहा- ना ढूँढना मुझे इस दुनिया की तन्हाई में…
दोस्त बोले- वाह-वाह
गोलू- ठंड बहुत है और मैं घुसा पड़ा हूं अपनी रजाई में...

viral jokes ramesh asked 80 years old man what is secret of this love read majedar chutkule in hindi
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : istock

बंटी: राजू क्या तुम चीनी भाषा पढ़ सकते हो ?
राजू: हां...
बंटी:  कैसे  ?
राजू:  अगर वह हिन्दी या अंग्रेजी में लिखी हो.

विज्ञापन
विज्ञापन
viral jokes ramesh asked 80 years old man what is secret of this love read majedar chutkule in hindi
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : istock

पत्नी- सुनो, आजकल चोरियां बहुत होने लगी हैं,
धोबी ने हमारे दो तौलिये चुरा लिए हैं।
पति- कौन से तौलिये?
पत्नी- अरे! वही जो हम मनाली के होटल से उठाकर लाए थे...

विज्ञापन
viral jokes ramesh asked 80 years old man what is secret of this love read majedar chutkule in hindi
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : istock
लड़का- तुम्हें मेरे अंदर सबसे अच्छी बात क्या लगती है?
लड़की- लोग समय के साथ बदल जाते हैं, पर तुम नहीं बदले।
लड़का- वो कैसे?
लड़की- जब मैं तुमसे मिली थी तब भी तुम बेरोजगार थे और आज भी बेरोजगार हो।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed