जब आप अंदर से खुश होते हो तो कई बीमारियां आपसे दूर रहती हैं। अच्छे शारीरिक स्वास्थ्य के लिए मन का स्वस्थ होना बहुत जरूरी है और मन के बेहतर स्वास्थ्य के लिए हंसना बेहद बहुत जरूरी है। हंसने से व्यक्ति मानसिक रूप से तरोताजा महसूस करता है, जिससे उसकी मानसिक क्षमता में वृद्धि होती है। हंसने से याददाश्त अच्छी होती है। सिर्फ यही नहीं हंसने से हमें दर्द में भी आराम मिलता है। इसलिए कोशिश करें रोजाना खुल कर हंसे और अपने आसपास मौजूद लोगों भी हंसाएं। इसीलिए हम आपके लिए लाए हैं कुछ ऐसे ही मजेदार जोक्स और चुटकुले, जिन्हें आप पढ़कर पक्का लोटपोट होने वाले हैं.......
Viral Jokes in Hindi: पत्नी ने पति से कहा- मुझे जल्दी से न्यूज पेपर दो, जवाब सुनकर नहीं रुकेगी हंसी
सोनू - यार सिर में बहुत दर्द हो रहा है।
मोनू -सिर दर्द होने पर कुछ देर गर्लफ्रेंड से जरूर बात करें।
सोनू - क्यों?
मोनू- तूने सुना नहीं जहर ही जहर को मारता है।
पप्पू - सेल्फी स्टिक का संस्कृत नाम बताओ...!
गप्पू - नहीं पता, तुम ही बताओ...!
पप्पू - स्वयंप्रतिमा खेचक दूरसंचालित दंडीका...!
संता – भाई तू स्कूल क्यों नहीं जाता है
बंता – अरे जाता हूं
लेकिन लोग मुझे मार के बाहर निकाल देते हैं
संता – क्यों भाई?
कौन से स्कूल जाता है?
बंता – कन्या पाठशाला...
एक आदमी भागता हुआ पुलिस के पास पहुंचा, और बोला -
मेरे दोस्त के साथ बहुत बड़ा हादसा हो गया...
पुलिस - क्या हुआ तुम्हारे दोस्त के साथ?
आदमी - वो मेरी बीवी के साथ भाग गया...