हंसना इंसान की सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। हम सभी को दिन में समय निकालकर कम से कम एक बार जरूर हंसना चाहिए। प्रसन्न रहने वाले इंसान से सभी दोस्ती करते हैं और बोरिंग इंसान से हर कोई दूर रहना चाहता है। अगर आपके पास हंसने की कोई वजह नहीं है, तो आप जोक्स और चुटकुले पढ़कर हंस सकते हैं। इसलिए हम आपके लिए मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
एक बिहारी लड़का रेलवे में इंटरव्यू देने गया ,
बॉस -अगर दो ट्रेन एक ही पटरी पर आमने सामने आ रहीं हो तो क्या करोगे ,
लड़का-लाल झंडा दिखा दूंगा ,
बॉस-अगर झंडा नहीं मिला तो ,
लड़का-तो टॉर्च दिखा दूंगा ,
बॉस-अगर टॉर्च भी न मिली तो ?
लड़का- अपनी लाल शर्ट उतार कर दिखा दूंगा ,
बॉस- और तुम्हारी शर्ट भी लाल ना हो तो ?
लड़का- तो मैं अपनी बुआ के लड़के को फ़ोन करके बुलाऊंगा ,
बॉस-वो क्यों ?
लड़का-क्योंकि उसने कभी 2 ट्रेनों की टक्कर नहीं देखी।