Funny And Viral Chutkule in Hindi: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में अधिकतर लोग मानसिक तनाव से परेशान हैं। अगर हमें मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बचना है, तो नियमित रूप से हंसने की आदत डाल लेनी चाहिए। हेल्थ एक्सपर्टस और योग गुरु भी लोगों को सेहतमंद रहने के लिए हंसने से की सलाह देते हैं। हंसने से मानसिक तनाव और बेचैनी जैसी समास्याओं से हम बच सकते हैं। हम आपको हंसाने के लिए हर दिन कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आते हैं। आज भी कुछ चटपटे चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
Viral Jokes: पत्नी- मेरी याद आती है तो क्या करते हैं आप? पति का जवाब सुनकर नहीं रुकेगी हंसी
टीचर- उसने कपड़े धोए और उसे कपड़े धोने पड़े। इन दोनों वाक्यों में अंतर बताओ?
पप्पू- सर, पहले वाक्य से व्यक्ति के अविवाहित होने का पता चलता है, जबकि दूसरे वाक्य से उसके विवाहित होने का पता चलता है।
लड़की ने फेसबुक पर लिखा- 'धीरे-धीरे से मेरी जिंदगी में आना'
थोड़ी देर बाद लड़के का कमेंट आया- धीरे-धीरे ही आ रहा था, तेरे मोहल्ले वालों ने चोर समझ कर पीट दिया।
एक बार बस के कंडक्टर ने चिंटू से पूछा - तुम हर रोज दरवाजे के पास ही खड़े रहते हो,
तुम्हारा बाप चौकीदार है क्या?
चिंटू बहुत ही शरारती था।
बोला - तुम हमेशा मुझसे पैसे मांगते रहते हो, तुम्हारा बाप भिखारी है क्या?
एक बार एक लड़की भगवान से मन्नत मांगती है...
हे भगवान किसी समझदार लड़के को मेरा बॉयफ्रेंड बना दो
भगवान बोले- अगर समझदार होगा तो वो इन सब लफड़ो में पड़ेगा ही नहीं जा बेटी घर