जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
Viral Jokes: पत्नी ने पूछा- इस साल दिवाली पर गिफ्ट में क्या देंगे? पति का जवाब सुनकर नहीं रुकेगी हंसी, पढ़िए ऐसे ही वायरल जोक्स
संता- तुम्हे कैसी वीबी चाहिये ?
बंता- चांद जैसी।
संता- चांद जैसी, मतलब ?
बंता- जो रात को आये और सुबह होते ही चली जाये
भिखारी- बाबूजी आप मुझे 150 रुपये
देकर मेरी मदद कीजिए। मैं अपने परिवार
से बिछुड़ गया हूं।
संता- पहले बताओ तुम्हारा परिवार कहां है?
भिखारी- मल्टीप्लेक्स में फिल्म देख रहा है।
एक आदमी ने कंडक्टर से पूछा - आप कितने घंटे बस में रहते हो?
कंडक्टर - जी 24 घंटे।
आदमी - वो कैसे?
कंडक्टर- देखिए, 8 घंटे तो सिटी बस में रहता हूं और
बाकी के 16 घंटे बीवी के बस में रहता हूं।
लड़के वाले लड़की देखने आए
लड़के वाले - आपकी लड़की का क्या नाम है?
लड़की वाले - हमारी प्यारी, सबकी प्यारी, रामप्यारी
लड़की वाले - आपके लड़के का क्या नाम है?
लड़के वाले - हमारा पी, आपका पी, सबका पी, पप्पू।