जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
Viral Jokes: शादी के लिए लड़की देखने गए लड़के ने पूछा- इंग्लिश चलेगी, जवाब सुनकर हो गया बेहोश
मोबाइल ऑपरेटर- हेलो...कौन?
पप्पू- मैं पप्पू।
पप्पू- अच्छा, दिवाली का क्या प्लान है?
मोबाइल ऑपरेटर- 199 में 1 GB का 28 दिन के लिए, और आपका क्या प्लान है।
पप्पू- ड्राई डे है। इसके लिए देसी पीकर सोना है।
पति- पत्नी में किसी बात पर झगड़ा हो गया...!
पत्नी- अब मैं 10 तक गिनूंगी...! अगर, तुम ना बोले तो मैं जहर खा लूंगी...!
पत्नी- एक
पति- खामोश
पत्नी- दो
पति फिर भी चुप्प
पत्नी- बोलो ना प्लीज...!
पत्नी का रोना शुरू...!
पति- गिनती गिन, गिनती
पत्नी- शुक्र है ! आप बोले तो, नहीं तो मैं जहर खाने ही वाली थी...!
संता दर्जी का काम करता था, वो दुकान जाने के लिए बस में चढ़ा,
उसके पास फोन आया, उसने फोन उठाया और बोला... तू हाथ काटकर रख, गला मैं आकर काटूंगा,
इतना सुनकर पूरी बस खाली हो गई।
सोनू और मोनू दोनों भाई एक ही क्लास में पढ़ते थे।
टीचर- तुम दोनों ने अपने पापा का नाम अलग-अलग क्यों लिखा?
मोनू - मैडम फिर आप कहोगे नक़ल मारी है, इसीलिए।