Viral Jokes: हंसना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। तनाव की वजह से हर कोई किसी न किसी बीमारी से परेशान है। ऐसे में हंसना तनाव मुक्त रहने के लिए एक दवा के समान हो सकता है। हंसने-मुस्कुराने और खिलखिलाने के लिए आइए पढ़ते हैं मजेदार जोक्स।
टीचर- कर्मण्येवाधिकारस्ते मा फलेषु कदाचन।।
पप्पू, इसका अर्थ बताओ?
पप्पू- काम नहीं होने से राधिका
रास्ते पर घूम रही है...
कदाचित उसे फल खरीदने होंगे!
टीचर- बहूनि में व्यतीतानि जन्मानि तव चार्जुन! इसका क्या अर्थ है?
पप्पू- मेरे अनेक जन्म हो चुके हैं पर
तुम्हारा जन्म चार जून को हुआ है!
टीचर- अरे, क्या बोल रहे हो ...चल अब बताओ..
दक्षिणे लक्ष्मणोयस्य वामे तु जनकात्मजा का क्या अर्थ है?
पप्पू- दक्षिण की ओर से आकर लक्ष्मण बोला..
जनक...तुम्हारे तो मजे हैं!
टीचर- चलो इसका अर्थ ही बता दो...
हे पार्थ, त्वया चापि मम चापि...!
पप्पू- हे अर्जुन, तुम भी चाय पियो, मैं भी चाय पीता हूं।
टीचर अभी तक कोमा में है।
मास्टर जी- मुहावरे का अर्थ बताओ 'सांप की दुम पर पैर रखना'
स्टूडेंट - पत्नी को मायके जाने से रोकना।
टीचर समझ नहीं पा रहे हैं कि इतनी गहरी जानकारी इसे कैसे हुई।
टीचर- उसने कपड़े धोए और उसे कपड़े धोने पड़े। इन दोनों वाक्यों में अंतर बताओ?
पप्पू - सर, पहले वाक्य से व्यक्ति के अविवाहित होने का पता चलता है, जबकि दूसरे वाक्य से उसके विवाहित होने का पता चलता है।
Funny Jokes: टीचर- देश के सबसे ईमानदार पुलिस वाले कहां पाए जाते हैं? छात्र ने दिया लोटपोट करने वाला जवाब
लड़का- क्या तुम मुझसे प्यार करती हो?
लड़की- नहीं।
लड़का- तो अपनी बहन से ही पूछ लो फिर, शायद वो करती हो थोड़ा बहुत।
Funny Jokes: बूढ़े व्यक्ति ने पत्रकार के सवाल का दिया ऐसा जवाब, जानकर नहीं रोक पाएंगे हंसी
बेटा- बापू मैं आपका बड़ा ध्यान रखता हूं
बापू- मुझे पता है पुत्तर
बेटा- बापू आपने बोला था ना कि 10वीं में पास होने पे तुझे बाइक दिलाऊंगा
बापू- हां कहा तो था
बेटे- लीजिए फिर पैसे बच गए आपके
बापू ने फिर लट्ठ से मार लगाई।