फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Viral Jokes: जब डबल डेकर वाली बस में चढ़ गया चिंटू, फिर जो हुआ जानकर हो जाएंगे लोटपोट

Fri, 22 Jul 2022 05:03 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Fri, 22 Jul 2022 05:03 PM IST
विज्ञापन
Viral Jokes: Chintu Pintu Ke Majedar Jokes Read Latest Chutkule In Hindi
jokes - फोटो : self

Funny Chutkule: जिस तरह हमें सेहतमंद रहने के लिए अच्छे खानपान की जरूरत होती है, उसी प्रकार हंसना भी हमारे लिए बेहद जरूरी है। हंसने से हमारे स्वास्थ्य पर काफी सारे सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। जब हम हसते हैं, तो हमारे शरीर में रक्त संचार तेजी से होने लगता ऐसे में हमारे शरीर में ऑक्सीजन का सप्लाई भी अधिक होने लगता है। असल में हंसी एक दवा की तरह है जो मन और शरीर दोनों को स्वस्थ रखती है। किसी भी तरह के तनाव या अवसाद से बाहर निकलने में हंसी हमारी काफी मदद करती है। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन मजेदार जोक्स लेकर आते हैं। आज भी कुछ चटपटे चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो देर किस बात की आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...



चिंटू एक बार डबल डेकर वाली बस में चढ़ गया...
कंडक्टर ने उसे ऊपर भेज दिया,
चिंटू थोड़ी देर में भागता हुआ वापस आया और बोला- 
भाई मरवाएगा क्या ऊपर तो ड्राइवर ही नहीं है।

Viral Jokes: Chintu Pintu Ke Majedar Jokes Read Latest Chutkule In Hindi
वायरल जोक्स - फोटो : iStock
टीचर- बताओ दुर्भाग्य और दुर्दशा में क्या फर्क है?
बच्चा- सर अगर इस स्कूल में आग लग जाए।
तो स्कूल की हालत खराब हो जाएगी।
इसे कहते है “दुर्दशा”.
और इतनी आग लगने पर भी आप जिंदा बच गए तो…
ये होगा हमारा “दुर्भाग्य”
फिर क्या... छात्र की हुई जोरदार कुटाई।
Viral Jokes: Chintu Pintu Ke Majedar Jokes Read Latest Chutkule In Hindi
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock

पत्नी- तुम्हारे घर में मुझे एक भी मच्छर नहीं काटता।
पति- ये तो अच्छी बात है।
साली- दीदी मच्छरों ने कहा अब तो जीजाजी 
आपका खून पिएंगे इसीलिए उन्होंने छुट्टी ले ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
Viral Jokes: Chintu Pintu Ke Majedar Jokes Read Latest Chutkule In Hindi
वायरल जोक्स - फोटो : iStock
टीचर-  कॉपी और पेन कहां हैं ?
बच्चा- जबसे आपको देखा क्या कॉपी और क्या पेन,
तेरे मस्त-मस्त दो नैन,
मेरे दिल का ले गए चैन,
खो गई कॉपी, गुम गया पेन।
फिर क्या था....पड़े खूब थप्पड़।
विज्ञापन
Viral Jokes: Chintu Pintu Ke Majedar Jokes Read Latest Chutkule In Hindi
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock

टीचर- बच्चों, वादा करो कि कभी शराब, सिगरेट नहीं पिओगे।
बच्चे- नहीं पीएंगे।
टीचर- कभी लड़कियों का पीछा नहीं करोगे।
बच्चे- नहीं करेंगे।
टीचर- लड़कियों से दोस्ती नहीं करोगे।
बच्चे- नहीं करेंगे।
टीचर- वतन के लिए जान दे दोगे।
बच्चे- दे देंगे, ऐसी जिन्दगी का करेंगे भी क्या।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed