फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Viral Chutkule: जब संता ने पत्नी से किया ऐसा मजाक, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले

Wed, 31 Aug 2022 06:35 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Wed, 31 Aug 2022 06:35 PM IST
विज्ञापन
Viral Chutkule When Santa Made fun of his wife Read Santa Banta Chutkule in Hindi
जोक्स - फोटो : अमर उजाला

Viral Funny Chutkule in Hindi: काम के बढ़ते बोझ के कारण लोग हंसना भूलते जा रहे हैं और उदास रहने लगे हैं। उदासी को दूर करने का सबसे अच्छा उपाय हंसी है। इसके साथ ही हंसी हमें मानसिक तनाव और उससे होने वाली गंभीर बीमारियों से बचाने में मदद करती है। इसीलिए हम सभी हर दिन हंसना चाहिए। हम आपको हंसाने के लिए हर दिन की तरह जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं। नीचे दिए जोक्स को पढ़कर आप हंस सकते हैं। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...



पत्नी के जन्मदिन पर हद से ज्यादा कंजूस पति ने पूछा- तुम्हें क्या गिफ्ट चाहिए...? 
पत्नी की इच्छा नई कार लेने की थी, उसने इशारों में कहा- मुझे ऐसी चीज लेकर दो, जिस पर सवार होते ही वो सेकण्ड में 0 से 100 पर पहुंच जाए...! 
शाम को ही पति ने वजन तौलने वाली मशीन लाकर दे दी।

Viral Chutkule When Santa Made fun of his wife Read Santa Banta Chutkule in Hindi
जोक्स - फोटो : iStock
फोन पर संता पत्नी से बोला- तुम बहुत प्यारी हो।
पत्नी- शुक्रिया
संता- तुम बिल्कुल राजकुमारी की तरह हो।
पत्नी- थैंक्यू सो मच और बताओ क्या कर रहे हो?
संता- खाली बैठा था, सोचा मजाक ही कर लूं...!
इसके बाद से ही संता को होश नहीं आया 

 
Viral Chutkule When Santa Made fun of his wife Read Santa Banta Chutkule in Hindi
जोक्स - फोटो : iStock
एक दिन सैनिकों ने संता को रात में महल में घूमने के जुर्म में पकड़ लिया।
अकबर- तुम इतनी रात को हमारे महल में क्या कर रहे थे...
संता- कोई जबाव नहीं दे पाता है...
अकबर- सैनिकों इसे बंदी बना लो...
संता चिल्लाते हुए- रहम करों जिल्लेइलाही...रहम करो...मुझे 'बंदी' मत बनाओ 'बंदा' ही रहने दो

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Viral Chutkule When Santa Made fun of his wife Read Santa Banta Chutkule in Hindi
जोक्स - फोटो : iStock
पप्पू- यार कल शाम को भाभी तुझे इतना क्यों मार रही थी? 
गप्पू- क्या बताऊं सरकारी नौकरी करते करते मेरा भी दिमाग खराब हो गया है।
पप्पू- लेकिन हुआ क्या? 
गप्पू- कल गर्लफ्रेंड को लेटर लिखा और प्रतिलिपि सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु पत्नी को भी भेज दी...

 
विज्ञापन
Viral Chutkule When Santa Made fun of his wife Read Santa Banta Chutkule in Hindi
जोक्स - फोटो : iStock
पत्रकार- 80 साल की उम्र में भी आप बीवी को डार्लिंग कहते हैं। इस प्यार का राज क्या है? 
बूढ़ा व्यक्ति- बेटे 20 साल पहले इनका नाम भूल गया था ,पूछने की हिम्मत नहीं हुई ,इसलिए डार्लिंग कहता हूं।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed