Viral Chutkule in Hindi: सेहतमंद और प्रसन्न रहने के लिए इंसान के लिए हंसना बहुत जरूरी है। हंसते रहने से मन प्रसन्न रहता है और शरीर स्वस्थ रहता है। हंसने से मानसिक तनाव और चिंता की वजह से होने वाली बीमारियां लोगों को आसपास भी नहीं आती हैं। इंसान को हंसाने में जोक्स और चुटकुले बड़ी भूमिका निभाते हैं। इसीलिए हम कुछ ऐसे जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो देर किस बात की आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
Viral Chutkule: पत्नी- देखो मौसम कितना हसीन है, तुम्हारा क्या प्लान है? पति ने दिया मजेदार जवाब
पत्नी- देखो मौसम कितना हसीन है, तुम्हारा क्या प्लान है?
पति- मेरा तो वही है 178 में 1 GB/day का 28 दिन के लिए।
पत्नी- घुस जाओ मोबाइल में...
संता- पहले क्या आया…. अंडा आया या मुर्गी?
बंता- सबसे पहले तो चखना आया फिर अंडा और बाद में मुर्गी आई फिर 1 बीयर और पानी की बोतल सबसे लास्ट में बिल आया।
भूगोल पढ़ाने वाली एक मैडम बहुत दुबली-पतली थीं।
उनकी पोस्टिंग एक गांव में हो गई।
एक दिन वो क्लास में बच्चों से प्रश्न पूछ रही थीं-बताओ बच्चों, धरती घूमती हुई क्यों नजर आती है?
एक लड़के ने कहा, मैडम जी कुछ खा लिया करो।
बिना खाए स्कूल आओगी तो धरती ऐसे ही घूमती नजर आएगी।
मम्मी मैं आज रात को सू-सू करने गया तो पता है क्या हुआ?
मम्मी- नहीं तो! क्या हुआ?
बच्चा- मैंने जैसे ही बाथरूम का दरवाजा खोला ना तो लाइट अपने आप चालू हो गई और ठंडी-ठंडी हवा आने लगी।
उसकी बात सुनकर मम्मी गुस्से में बोली- तू आज फिर “फ्रिज” में सू-सू कर आया।