फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज के मजेदार जोक्स: मां ने किडनैपर से कही ऐसी बात, जानकर नहीं रोक पाएंगे अपनी हंसी

Thu, 14 Mar 2024 12:51 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Thu, 14 Mar 2024 12:51 PM IST
विज्ञापन
Todays funny jokes pati patni jokes in hindi
आज के मजेदार चुटकुले - फोटो : amar ujala

जोक्स हिंदी: हर इंसान किसी न किसी वजह से परेशान रहता है। ऐसे में लोग सोचने की वजह से तनाव और अवसाद जैसी समस्याओं का शिकार हो जाते हैं। अगर आप ऐसी परेशानियों से दूर रहना चाहते हैं, तो आपको रोजाना हंसने की आदत डाल लेनी चाहिए। आजकल की भागमभाग जिंदगी में चिंता और मानसिक तनाव से मुक्ति पाने के लिए खुश रहना बहुत जरूरी है। अगर आप प्रसन्न रहते हैं, तो कई बीमारियां आपसे दूर रहती हैं। आपको को हंसाने में जोक्स बड़ी भूमिका निभाते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं। इन जोक्स को पढ़कर आप अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पाएंगे। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला..



किडनैपर - तुम्हारा बेटा अब हमारे कब्जे में है...!
मां- बात करवाना जरा उससे...
किडनैपर ने बेटे को फोन दिया...
मां- तू वहां क्या कर रहा है, अब धनिया लाके कौन देगा मुझे..?

Todays funny jokes pati patni jokes in hindi
जोक्स - फोटो : iStock
बच्चे ने घबराकर पूछा - दादाजी….
ये आप लोग क्या कर रहे हो….????
दादाजी बोले -
बेटा ये सब Whatsapp रोग से ग्रसित है,
तू Market में नया है ना
इसलिये तुझे “Forward” कर रहे हैं.!
Todays funny jokes pati patni jokes in hindi
जोक्स - फोटो : iStock
भिखारी - “साहब 20 रु. दो ना, कॉफी पीनी है..
आदमी - “लेकिन कॉफी तो 10 रु. की आती है !”
भिकारी - “मेरी गर्लफ्रेंड भी साथ मे है ना…”
आदमी - “अरे…!
भिखारी होकर तूने गर्लफ्रेंड बना रखी है…”
भिखारी - “नहीं जी, गर्लफ्रेंड ने मुझे भिखारी बना दिया है”
विज्ञापन
विज्ञापन
Todays funny jokes pati patni jokes in hindi
जोक्स - फोटो : iStock
चीनू उदास बैठा था...
मीनू- क्या हुआ, उदास क्यों बैठा है...?
चीनू- क्या बताऊं यार, किसी ने कहा कि 
पेड़ से हमें 'शीतल छाया' मिलती है... 
मैं यहां पेड़ के नीचे तीन दिन से बैठा हूं, 
लेकिन न तो शीतल आयी और न छाया...!
विज्ञापन
Todays funny jokes pati patni jokes in hindi
जोक्स - फोटो : iStock
पति- मैं दोबारा शादी करूंगा
पत्नी- क्यों जी? क्या हुआ
पति- क्यूंकि यार
शादी वाली फोटो पे लाइक बहुत कम आये हैं
पत्नी- बेहोश
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed