फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज के मजेदार जोक्स: डिलीवरी के लिये पत्नी को अस्पताल ले गया शख्स, फिर जो हुआ जानकर नहीं रुकेगी हंसी

Wed, 10 Apr 2024 11:32 AM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Wed, 10 Apr 2024 11:32 AM IST
विज्ञापन
Today's funny jokes Pati Patni ke Jokes In Hindi
आज के मजेदार चुटकुले - फोटो : amar ujala

आज के मजेदार जोक्स: हंसने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आती है। यही वजह है कि सेहतमंद रहने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को हंसने की सलाह देते हैं। हंसने के लिए आप जोक्स और चुटकुलों की मदद ले सकते हैं। इसके अलावा कॉमेडी फिल्में, टीवी शो या चुटकुले पढ़कर भी हंस सकते हैं। इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार चुटकुले लेकर जिन्हें पढ़कर आपकी हंसी कंट्रोल नहीं होगी। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...



लड़की का एक्सीडेंट हो गया
डॉक्टर - आपके पैर खराब हो गए हैं
लड़की - क्या ये सही नहीं होंगे?
डॉक्टर - नहीं इनको काटना पड़ेगा
लड़की - ओह नो! अब मैं क्या करुंगी?
डॉक्टर - धीरज रखिए, ईश्वर सब ठीक करेगा
लड़की - अरे मुझे उसकी टेंशन नहीं है
दरअसल, मैंने कल ही नया सैंडल खरीदा है 
और उस दुकान पर लिखा था- “बिका माल 
वापस नहीं होगा” डॉक्टर को लगा झटका!

Today's funny jokes Pati Patni ke Jokes In Hindi
जोक्स - फोटो : iStock
एक आदमी अपनी पत्नी को डिलीवरी के लिये अस्पताल लेकर गया, 
तो उन्होंने 20,000 रुपये मांगें, उसने कहा कि 
अगर दो बच्चे जुडवा हो गये, तो कितनी छूट दोगे?
Today's funny jokes Pati Patni ke Jokes In Hindi
जोक्स - फोटो : iStock
एक भक्त ने गणपति जी से कहा, मुझे भी अपनी शरण में ले लीजिये, 
सुबह-शाम आपकी आरती होती है, सारा दिन अच्छे-अच्छे 
खाने प्रसाद के रूप में आपके लिये आते हैं, 
गणपति जी बोले- बेटा कुछ दिन तो यह सब कुछ अच्छा लगता है,  
उसके बाद मेरे साथ तुम्हें भी नदी में प्रवाह कर आयेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Today's funny jokes Pati Patni ke Jokes In Hindi
जोक्स - फोटो : iStock
बब्ली- मेरे पापा तो बहुत ही डरपोक किस्म के इन्सान हैं, 
जब भी बरसात में जोर से बिजली चमकती है, 
तो वो पलंग के नीचे घुस जाते हैं, 
बंटी- मेरे पापा तो इससे भी ज्यादा डरते हैं, 
मेरी मम्मी जब भी नानी के घर जाती है, 
तो पास वाली आंटी के घर सोने चले जाते हैं।
विज्ञापन
Today's funny jokes Pati Patni ke Jokes In Hindi
जोक्स - फोटो : iStock
टीचर- बच्चों बताओ अगर रात में मच्छर काटे तो क्या करना चाहिए?
चिंटू- चुपचाप खुजा कर सो जाना चाहिए।
क्योंकि आप रजनीकांत तो हो नहीं कि मच्छर से सॉरी बुलवा लोगे
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed