Latest Husband Wife Jokes in Hindi: आजकल की भागमभाग जिदंगी में बढ़ते काम की वजह से होने वाले मानसिक तनाव से बचने के लिए हर इंसान के लिए हंसना बेहद जरूरी है। हंसी एक औषधि की तरह है जो हमें कई बीमारियों से बचा सकती है। अगर स्वस्थ रहना चाहते हैं तो नियमित रूप से हंसने की आदत डाल लीजिए। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
आज के मजेदार जोक्स: शादी में दुल्हन के बॉयफ्रेंड से लड़की के पिता ने पूछा- आप कौन? जवाब सुनकर हो जाएंगे लोटपोट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी में दुल्हन का बॉयफ्रेंड भी आया था...
दुल्हन के पिता- आप कौन हैं?
बॉयफ्रेंड- जी मैं सेमी फाइनल में फेल हो गया था, फाइनल देखने आया हूं।
संता बंता के घर गया।
बंता के घर जाकर संता ने सामने बंता और उसकी पत्नी की फोटो रखी देखी।
फोटो देखकर संता बोला
तुम्हारी और भाभी जी की जोड़ी राम और सीता के जैसी हैं।
संता की बात सुनकर बंता बोला- कहां हैं यार..
आज तक ना तो तेरी भाभी को कोई रावण लेके गया, और ना ही आज तक ये खुद धरती में समायी।
पत्नियां बहुत समझदार होती हैं....
दूसरों के सामने अपने पति को कभी सीधे बेवकूफ नहीं बोलती हैं... बल्कि घुमाकर कहती हैं...
अरे इनको तो कुछ पता ही नहीं है.... बहुत सीधे-सादे हैं दुनियादारी की समझ ही नहीं है।
एक अंकल ने सोनू से पूछा- पढ़ाई कैसी चल रही है...?
सोनू ने जवाब दिया- अंकल, समंदर जितना सिलेबस है, नदी जितना पढ़ पाते हैं,
बाल्टी भर याद होता है, गिलास भर लिख पाते हैं,
चुल्लू भर नंबर आते हैं, उसी में डूब कर मर जाते हैं...!!!