फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज के मजेदार जोक्स: लड़की- क्या देख रहे हो? लड़के का जवाब पढ़कर छूट जाएगी आपकी हंसी

Sun, 11 May 2025 12:11 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Sun, 11 May 2025 12:11 PM IST
सार

Today Funny Jokes: हंसना हर किसी के लिए बहुत जरूरी है। हंसने के एक नहीं कई फायदे होते हैं। हंसने से आप तरोताजा महसूस करते हैं। हंसने के लिए हम सभी को किसी खास मौके की जरूरत नहीं होती हैं।

विज्ञापन
Today Funny Jokes Teacher Student Jokes in Hindi News Jokes in Hindi Funny Jokes
वायरल फनी जोक्स - फोटो : Adobe Stock

Hindi Funny Jokes: हर किसी के लिए हंसना बहुत जरूरी है। दिनभर के काम से खाली होने के बाद थकान को दूर करने के लिए जरूर हंसना चाहिए। इससे आपकी दिनभर की थकान दूर हो जाती है और आप तरोताजा महसूस करते हैं। हंसने के कई तरीके हैं, आप जोक्स और चुटकुले पढ़कर भी हंस सकते हैं। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन कुछ मजेदार जोक्स (Funny Jokes) लेकर आते हैं। इन चुटकुलों को पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए शुरू करते हैं हंसने हंसाने का सिलसिला..... 

एक लड़का एक सुंदर लड़की को बड़ी देर से घूर रहा था
लड़की (गुस्से में)- क्या देख रहे हो?
लड़का (हड़बड़ी में)- देख रहा हूं कि अगर तुम मेरी अम्मा होती
तो मैं भी सुन्दर होता....

लड़का-  तुम्हें मेरे अंदर सबसे अच्छी बात क्या लगती है?
लड़की- लोग समय के साथ बदल जाते हैं लेकिन तुम नहीं बदले
लड़का- वह कैसे?
लड़की- जब मैं तुमसे मिली थी तब भी तुम बेरोजगार थे
और आज भी बेरोजगार हो..

Today Funny Jokes Teacher Student Jokes in Hindi News Jokes in Hindi Funny Jokes
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
पूजा के समय पत्नी ने पति से पूछा
पत्नी- सुनो जी आपको आरती याद है न?
पति- हां..वो पतली सी, वही न?
इसके बाद भगवान की बाद में पति की पूजा पहले हुई.....
Today Funny Jokes Teacher Student Jokes in Hindi News Jokes in Hindi Funny Jokes
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
महिला- बाबा, कोई ऐसा व्रत बताइए, जिससे पति की उम्र लंबी हो?
बाबा- आप हफ्ते में चार दिन मौन व्रत रखा करो....

मोनू- यार मेरे पापा बहुत डरपोक हैं
सोनू- कैसे?
मोनू- जब भी रोड क्रॉस करते हैं तो मेरा हाथ कसकर पकड़ लेते हैं
और बोलते हैं छोड़ना मत.....
विज्ञापन
विज्ञापन
Today Funny Jokes Teacher Student Jokes in Hindi News Jokes in Hindi Funny Jokes
वायरल फनी जोक्स - फोटो : अमर उजाला
अकबर- बीरबल मुझे बताओ
अपने स्टाफ में सबसे ज्यादा काम करने वाले को कैसे पहचानोगे?
बीरबल- महाराज मैं सबको बुला लेता हूं ,फिर बताता हूं
बीरबल सबको बुलाता है और एक का हाथ पकड़ के कहता है-
महाराज यही है वो
अकबर- तुमने कैसे पहचाना इसको?
बीरबल- महाराज, मैंने इसका मोबाइल चेक किया है
अभी इसके मोबाइल कि बैटरी 98 % है.....
विज्ञापन
Today Funny Jokes Teacher Student Jokes in Hindi News Jokes in Hindi Funny Jokes
गर्लफ्रेंड ब्वॉयफ्रेंड जोक्स - फोटो : freepik
एक लड़का अचानक लड़की देखकर शायर बन गया
'लफ्ज तेरे, गीत मेरे, गजल कोई सुना डालू क्या'
लड़की बोली- 'हाथ मेरे, गाल तेरे, कान के नीचे बजा डालू क्या'.....


Jokes In Hindi: समझदार औरत से शादी करने को लेकर पति ने पत्नी को दिया गजब का मजेदार जवाब, पढ़कर हो जाएगे लोटपोट

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed