Today Funny Jokes: आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में सेहतमंद रहने के लिए प्रसन्न रहना चाहिए। खुश रहने के लिए नियमित रूप से हर दिन हंसना बहुत जरूरी है। अगर आप हंसते रहते हैं, तो आपकी उदासी दूर रहती है और घर में खुशहाली रहती है। हंसने के लिए हमें किसी खास मौके की आवश्यकता नहीं होती है, क्योंकि कभी भी हंसा जा सकता है। आप जोक्स और चुटकुले पढ़कर भी हंस सकते हैं। इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप हंस सकते हैं। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
आज के मजेदार जोक्स: दामाद- आपकी बेटी में तो हजारों कमियां हैं, सास ने दिया मजेदार जवाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दामाद- आपकी बेटी में तो हजारों कमियां हैं।
सास- हां बेटा, इसी वजह से तो उसे अच्छा लड़का नहीं मिला।
चिंटू जंगल से जा रहा था... अचानक भालू देखकर सांस रोककर जमीन पर लेट गया।
भालू- अभी मुझे भूख नहीं है, वरना सारी होशियारी निकाल देता।
Majedar Chutkule: इन मजेदार जोक्स को पढ़कर आप हंस हंसकर हो जाएंगे लोटपोट
डॉक्टर- जब तुम तनाव में होते हो क्या करते हो?
मरीज- जी, मंदिर चला जाता हूं...
डॉक्टर- बहुत बढ़िया, ध्यान-व्यान लगाते हो वहां?
मरीज- जी नहीं, लोगों के जूते चप्पल मिक्स कर देता हूं,
फिर उन लोगों को देखता रहता हूं... उनको तनाव में देख कर मेरा तनाव दूर हो जाता है।
मेंढक पप्पू से- तुम्हारे पास दिमाग नाम की कोई चीज़ है क्या ?
पप्पू- है।
मेंढक- नहीं है।
पप्पू- अरे भाई, बोला ना है।
मेंढक- नहीं है, नहीं है, नहीं है … और यह बोलते हुए मेंढक कुए मे छलांग लगा देता है।
पप्पू- हे भगवान्, इसमें आत्महत्या करने वाली तो कोई बात नहीं थी