हंसने से हम मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। अगर आप भी सेहतमंद रहना चाहते हैं, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लीजिए। हंसने से हमारे चेहरे पर रौनक बरकरार रहती है। हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को हंसने की सलाह देते हैं। हंसने से हमारा मन और शरीर दोनों स्वस्थ रहता है। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन लाते हैं नए-नए जोक्स। आज भी कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
आज के मजेदार जोक्स: जब लड़की से दुकानदार ने कहा- रहम करो मैडम, पढ़िए ऐसे ही वायरल चुटकुले
लड़की- भइया जी कोई स्टाइलिश साड़ी दिखाओ
दुकानदार- ये लो मैडम बनारसी साड़ी है।
लड़की- वाओ कितने की है?
दुकानदार- 2 हजार की
लड़की- भइया सही पैसे लगाओ मैं तो हर बार आपकी ही दुकान से ले जाती हूं।
दुकानदार- कुछ तो रहम करो मैडम ये दुकान कल ही नई खुली है।
शादी में एक खूबसूरत लड़की मुझसे कहने लगी- क्या आप डांस करोगे।
मैने खुश होते हुए कहा-हां-हां क्यों नहीं...
लड़की बोली- तो फिर आपकी कुर्सी मैं ले जाऊं।
हवलदार- सर दशहरा पर सभी कैदियों ने जेल में रामायण प्ले किया था...
जेलर- यह तो अच्छी बात है, इसमें इतना परेशान क्यों हो रहे हो?
सर परेशानी यह है कि हनुमान बना कैदी अभी तक संजीवनी बूटी लेकर नहीं आया है।
एक औरत ने पंडित जी से घर की खुशहाली का उपाय पूछा...
पंडित जी- बेटी पहली रोटी गाय को खिलाया करो और आखिरी रोटी कुत्ते को ...
औरत- पंडित जी मैं ऐसा ही करती हूं पहली रोटी खुद खाती हूं और आखिरी रोटी अपने पति को खिलाती हूं।
पंडित बेहोश।