फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज के मजेदार जोक्स: जब पति और पत्नी एक कुएं में गए सिक्का डालने, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले

Sun, 29 May 2022 01:04 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sun, 29 May 2022 01:04 PM IST
विज्ञापन
Today Funny Jokes in Hindi When husband and wife went to a well to pour a coin Read Majedar Chutkule in Hindi
जोक्स - फोटो : Pixabay

Majedar Chutkule in Hindi: सेहतमंद रहने के लिए इंसान को नियमित रूप से हंसना चाहिए। आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में कई लोग मानसिक तनाव और चिंता से परेशान हैं। अगर हमें मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बचना है, तो हमेशा खुश रहना चाहिए। हंसने से इंसान का मन और शरीर दोनों स्वस्थ रहता है। इंसान को हंसाने में जोक्स और चुटकुले मदद करते हैं। हर रोज की तरह हम आज भी आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आपकी हंसी छूट जाएगी। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...



पति और पत्नी एक कुएं के पास गए, जहां सिक्का डालने से मन की मुराद पूरी हो जाती थी।
पहले पति ने सिक्का डाला, फिर पत्नी जैसे ही सिक्का डालने गई तो पैर फिसल गया और वो कुएं में गिर गई।
पति की आंखों में आंसू आ गए, ऊपर देखते हुए बोला - हे भगवान, इतनी जल्दी सुन ली। 

Today Funny Jokes in Hindi When husband and wife went to a well to pour a coin Read Majedar Chutkule in Hindi
जोक्स - फोटो : iStock

गर्लफ्रेंड- क्या आप मेरे लिए शेर को मार के ला सकते हो? 
बॉयफ्रेंड- नो जी, कुछ और बताओ, मैं तुम्हारे लिए और कुछ भी कर सकता हूं.. 
गर्लफ्रेंड- क्या मैं तुम्हारा फेसबुक/व्हाट्सऐप चेक कर सकती हूं 
बॉयफ्रेंड- कहां है वो शेर जिसके बारे में तुम बात कर रहीं थीं?

Today Funny Jokes in Hindi When husband and wife went to a well to pour a coin Read Majedar Chutkule in Hindi
जोक्स - फोटो : iStock

पप्पू भगवान से- भगवान आपकी कृपा से मुझे रास्ते में 1000 रुपए मिल जाएं, तो मैं पक्का आपके चरणों में 500 रुपए चढ़ा दूंगा।
कुछ दूर जाने पर पप्पू को 500 रुपए का नोट मिला।
पप्पू- प्रभु आपको इतना भी भरोसा न था जो अपना हिस्सा पहले ही काट लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Today Funny Jokes in Hindi When husband and wife went to a well to pour a coin Read Majedar Chutkule in Hindi
जोक्स - फोटो : iStock

सेल्समेन- सर कॉकरोच के  लिए पाउडर लेंगे क्या?
पप्पू- नहीं हम कॉकरोच को इतना लाड प्यार नहीं करते। आज पाउडर लगा देंगे, तो कल फॉग मांगेगा। सेल्समेन बेहोश!

विज्ञापन
Today Funny Jokes in Hindi When husband and wife went to a well to pour a coin Read Majedar Chutkule in Hindi
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock

संता- यार मेरा भाई दो दिन तक बैंक में  नहीं जा सका
बंता- ऐसा क्यों?
संता- क्योंकि उसे सपने में एक लड़की ने चप्पल मारी थी।
बंता- इसका बैंक में ना जाने से क्या मतलब?
संता- अरे बैंक में लिखा था- "हम आपके सपनों को हकीकत में बदलते हैं।"

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed