जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
आज के मजेदार जोक्स: जब लड़की ने ड्राइवर से बोला- जल्दी टैक्सी भगाओ, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले
रात के 10 बजे मीना देहाती डॉक्टर को फोनकर बोली...
मीना- मैं बहुत खूबसूरत हूं, गोरी हूं, देखने में बिल्कुल प्रियंका जैसी हूं।
हालांकि, रात में सांवली दिखती हूं। इसके लिए चेहरे पर क्या लगाकर सोना है।
देहाती डॉक्टर- सन ग्लासेस उतारकर सोया करो
गर्लफ्रेंड: फोन पर इतनी धीमी आवाज में किससे बात कर रहे हो?
बाॅयफ्रेंड: बहन है।
गर्लफ्रेंड: तो फिर इतनी धीमी आवाज में किसलिए?
बाॅयफ्रेंड: तेरी है इसलिए।
एक छोटी सी बच्ची दुकानदार से बोली अंकल!
जब मैं बड़ी हो जाऊंगी तो आप अपने बेटे की शादी मुझसे करेंगे?
दुकानदार (मुस्कुराते हुए): हां जरूर करूंगा।
बच्ची: तो अपनी होने वाली बहू को एक डेरी मिल्क दे दो।
संता- भाई कल सर्कस देखने चलेंगे
बंता- मैं अपनी बीवी को भी लाऊंगा
संता- अगर तेरी बीवी और साली दोनों शेर के पिंजरे में गिर गयी तो किसे बचाएगा
बंता- भाई मैं तो शेर को बचाऊंगा, आखिर दुनिया में शेर बचे ही कितने हैं।