हंसते रहने से इंसान का मन प्रसन्ना रहता है जिसकी वजह से शरीर भी स्वस्थ रहता है। आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में अगर इंसान को स्वस्थ रहना है, तो उसे सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेनी चाहिए। इंसान को हंसने के लिए किसी खास मौके की जरूर नहीं होती है। वह कभी भी किसी समय हंस सकता है। जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसाने में काफी मदद करते हैं। अगर आपके पास हंसने के लिए कोई चीज नहीं, तो जोक्स और चुटकुले पढ़कर हंस सकते हैं। इंसलिए हम आपके लिए मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला।
आज के मजेदार जोक्स: देहाती डॉक्टर ने खूबसूरत लड़की के मुंह में रखा थर्मामीटर, तो प्रेमी ने पूछा ऐसा सवाल, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले
संता और बंता दोनों भाई एक ही क्लास में पढ़ते थे...
टीचर- तुम दोनों ने अपने पापा का नाम अलग-अलग क्यों लिखा?
संता- मैडम फिर आप कहोगे नक़ल मारी है, इसीलिए...
बैंक मैनेजर- कैश खत्म हो गया है कल आना।
रामू- लेकिन मुझे मेरे पैसे अभी चाहिए।
मैनेजर- देखिए आप गुस्सा मत करिए, शांति से बात कीजिए।
रामू- ठीक है बुलाओ शांति को, आज तो मैं उसी से बात करूंगा।
पप्पू ने राह चलती एक लड़की को आंख मार दी...
लड़की बोली- ओए, ये क्या कर रहा है, मैं तुझे कोई ऐसी-वैसी लड़की दिख रही हूं?
पप्पू- आपकी बात बिल्कुल ठीक है मैडम, लेकिन चेक करना तो हमारा फर्ज बनता है न।
राजू के हाथ में नया फोन देखकर...
उसका दोस्त बोला: ये नया फोन कब खरीदा?
राजू- नया नहीं, गर्लफ्रेंड का है।
दोस्त- गर्लफ्रेंड का फोन क्यों ले आया?
एडमिन- अरे यार, वो रोज कहती थी,
मेरा फोन नहीं उठाते, फोन नहीं उठाते।
आज मौका मिला, मैंने उठा लाया।