Latest Jokes in Hindi: साली- जीजा जी आप क्या करते हैं? जवाब सुनकर हो गई बेहोश, पढ़िए मजेदार चुटकुले
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्नी- क्या तुम मुझसे प्यार करते हो...?
पति- हां...!
पत्नी- लेकिन तुम्हें तो मेरी कोई परवाह ही नहीं है...!
पति- प्यार करने वाले किसी की परवाह नहीं करते...!
संता और बंता बता करते हुए
संता- यार कल रात घर देर से पहुंचा, बेल बजाई पर बीवी ने दरवाजा खोला ही नही!
पूरी रात सड़क पर गुजारी
बंता- फिर सुबह बीवी की खबर ली की नहीं?
संता....नही यार, सबेरे दारू उतरी तो याद आया, अभी तो मेरी शादी ही नही हुई है,
और चाबी तो जेब में थी!!
पत्नी- मुझे एक कुत्ता खरीदना है।
पति- तुम्हें कुत्ता ही क्यों खरीदना है?
पत्नी- ताकि तुम्हारे ऑफिस जाने के बाद कोई तो मेरे आगे पीछे दुम हिलाने वाला हो।
डॉक्टर- जब तुम तनाव में होते हो क्या करते हो?
सोनू- जी, मंदिर चला जाता हूं...
डॉक्टर- बहुत बढ़िया, ध्यान-व्यान लगाते हो वहां?
सोनू- जी नहीं, लोगों के जूते चप्पल मिक्स कर देता हूं, फिर उन लोगों को देखता रहता हूं...
उनको तनाव में देख कर मेरा तनाव दूर हो जाता है।