फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hindi Jokes: जब मालिक ने नौकर से मच्छर मारने को कहा, वजह पढ़कर खूब हंसेंगे आप

Tue, 28 Oct 2025 10:11 AM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Tue, 28 Oct 2025 10:11 AM IST
सार

Jokes in Hindi: हंसने से आपके आसपास का माहौल खुशनुमा बना रहता है। इससे आप सकारात्मक सोचते हैं और तनाव मुक्त रहते हैं। इसलिए आपको हर दिन खुलकर हंसने की कोशिश करनी चाहिए।

विज्ञापन
Today funny jokes in hindi social media viral jokes and chutkule whatsapp new jokes
फनी जोक्स - फोटो : freepik

Funny Jokes, Chutkule In Hindi: हम सभी को हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। हंसने के एक नहीं, बल्कि कई फायदे हैं। अगर आप खुलकर हंसते हैं, तो मानसिक तनाव की वजह से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं, क्योंकि हंसी एक दवा की तरह है। आप समय निकालकर दिन में कभी भी हंस सकते हैं। ऐसे मे आज हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए कुछ फनी जोक्स (Jokes in Hindi) और मजेदार चुटकुले (Funny Chutkule in Hindi), जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर....



मालिक (नौकर से)- मच्छर मार दो, बहुत हो गए हैं
नौकर आलस में पड़ा रहा
थोड़ी देर बाद भी मच्छर गुनगुना रहे थे 
मालिक ने फिर नौकर से कहा- मच्छर मारे नहीं क्या?
नौकर- मच्छर तो कब के मार दिए, ये तो उनकी विधवाअओं 
की रोने की आवाजें हैं.....

Today funny jokes in hindi social media viral jokes and chutkule whatsapp new jokes
फनी जोक्स - फोटो : freepik
गप्पू परेशान सा बैठा हुआ था, 
तभी पप्पू ने पूछा- क्या हुआ भाई?
गप्पू- यार पता नहीं वो कौन से लोग हैं, 
जिनके सपनों में राजकुमारी या हसीनाएं आती हैं
मेरे सपनों में तो मैं कभी मर जाता हूं तो कभी
गहरी खाई में गिर जाता हूं और तो और 
कभी मुझे भूत उठा कर ले जाते हैं
गप्पू का जवाब सुनकर पप्पू की बोलती हो गई बंद.....
Today funny jokes in hindi social media viral jokes and chutkule whatsapp new jokes
गर्लफ्रेंड बॉयफ्रेंड चुटकुले - फोटो : freepik
लड़का- आई लव यू डियर
लड़की- तुझे मेरी चप्पल का साइज तो पता है ना?
लड़का - अरे यार...तुमने तो पहले से ही गिफ्ट मांगने शुरू कर दिए,
भाड़ में जाओ मैं कोई चप्पल नहीं दिलवाउंगा.....


गर्लफ्रेंड- बेबी तुम्हारी बहुत याद आ रही है
बॉयफ्रेंड- अभी मेरी सैलरी नहीं आई है
गर्लफ्रेंड- अच्छा, चलो पापा आ गए 
बाद में बात करती हूं.....


Viral Jokes: लड़की को देखकर लड़के ने गाया रोमांटिक गाना, फिर जो हुआ पढ़कर हंसते-हंसते हो जाएंगे बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
Today funny jokes in hindi social media viral jokes and chutkule whatsapp new jokes
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
बेटे को उल्टे हाथ से खाना खाते देख पिता बोला-
उल्टे हाथ से खाना खाने से, वो शैतान के पेट में चला जाता है
बेटा- इसलिए मैं उल्टे हाथ से सिगरेट पीता हूं, 
ताकि शैतान का फेफड़ा खराब हो जाए.....
विज्ञापन
Today funny jokes in hindi social media viral jokes and chutkule whatsapp new jokes
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
पत्नी- अच्छा एक बात पूछूं?
पति- हां पूछो
पत्नी- दुनिया के दो सबसे बड़े और खतरनाक हथियार कौन से हैं? 
पति- 1. बीवी के आंसू और 2. पड़ोसन की स्माइल....


पत्नी (पति से)- मैं आपके जन्मदिन पर नए कपड़े लाई हूं
पति- अरे वाह, लाओ दिखाओ
पत्नी- रुको मैं अभी पहन के आती हूं
पत्नी की बात सुमकर पति ने अपना सिर पकड़ लिया......
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed