जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
संता को रात में 12 बजे एक लड़की का फोन आता है...!
संता- हैलो कौन...?
लड़की- हम तेरे बिन अब रह नहीं सकते, तेरे बिना क्या वजूद मेरा...!
संता (खुश होकर)- कौन हैं आप...?
संता- तुझसे जुदा अगर हो जायेंगे तो खुद से भी हो जाएंगे जुदा..!
खुशी के मारे काका की आंखों में पानी आ गया,
संता- तुम सच में मुझसे शादी करोगी...?
लड़की- इस गाने को अपनी कॉलर ट्यून बंनाने के लिए 8 दबाएं...!
2 of 5
आज के मजेदार जोक्स
- फोटो : istock
सोनू- मम्मी मैं कल से स्कूल नहीं जाऊंगा।
मम्मी- क्यों, क्या हो गया?
सोनू- मम्मी आज स्कूल में सभी बच्चों का वजन मापा गया था।
मम्मी- तो?
सोनू- मुझे डर है कि कहीं रेट अच्छा मिल गया तो स्कूल वाले हमें बेच ही न दें।
3 of 5
आज के मजेदार जोक्स
- फोटो : istock
पप्पू भागता हुआ मम्मी के पास आया और बोला- मम्मी, 10 रुपये देना, बाहर एक गरीब को देने हैं’
उसकी मम्मी ने बाहर जा कर देखा तो कोई नहीं दिखा।
मम्मी- कहां है गरीब?
पप्पू- बेचारा बाहर धूप में आइसक्रीम बेच रहा है।
4 of 5
आज के मजेदार जोक्स
- फोटो : istock
भिखारी (मोनू से)- 5 रुपए का सवाल है बेटा!...
मोनू- मैथ्स के टीचर साथ में हैं, उन्हीं से पूछ लो।
5 of 5
आज के मजेदार जोक्स
- फोटो : istock
संता रोज देर से स्कूल पहुंचता था।
एक दिन टीचर ने पूछा- तुम बाकी बच्चों के साथ क्यों नहीं आते?
संता- झुंड में तो गधे आते हैं मैम, शेर हमेशा अकेला ही आता है।