फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Funny Chutkule: बेटे से मां- कहां गए थे? फिर जो हुआ पढ़कर पेट पकड़कर हंसेगे आप

Wed, 03 Jun 2026 04:19 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Wed, 03 Jun 2026 04:19 PM IST
सार

Comedy Jokes: चुटकुले हंसाने में हमारी मदद करते हैं। अगर आप स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लीजिए। हंसने से इंसान मानसिक तनाव का शिकार नहीं होता है और इससे होने बीमारियां दूर रहती हैं। 

विज्ञापन
Today Funny Jokes In Hindi Mother Son Chutkule Viral Jokes In Hindi Jija Sali Latest New Jokes 2026
वायरल चुटकुले - फोटो : Adobe Stock

Today Funny Jokes: बीते वर्षो में जिंदगी इतनी भागमभाग हो चुकी है कि सेहतमंद रहना भी एक चुनौती बन गया है। लोगों को अपना ख्याल रखने का भी समय नहीं मिल पाता है। ऐसे में अगर आप हर दिन नियमित रूप से हंसते हैं, तो सेहत को काफी फायदा होता है। इसके साथ ही आप मानसिक तौर पर तरोताजा महसूस करते हैं। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स (Viral Jokes in Hindi) लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।



बेटे के देर से घर आने पर मां बोली-
कहां गए थे?
बेटा- मूवी देखने गया था
मां- कौनसी?
बेटा- मां की ममता
मां- जा बेटा ऊपर जा, नई फिल्म लगी है
बेटा- कौनसी?
मां- बाप का कहर.......

Today Funny Jokes In Hindi Mother Son Chutkule Viral Jokes In Hindi Jija Sali Latest New Jokes 2026
वायरल फनी जोक्स - फोटो : Freepik
लड़की अपने बॉयफ्रेंड को अपनी मम्मी से मिलवाने ले गई
गर्लफ्रेंड- मेरी मम्मी को तुम बहुत पसंद आए
बॉयफ्रेंड- चल पगली
कुछ भी हो, मैं शादी तो तुमसे ही करूंगा
मम्मी से बोलना मुझे भूल जाएं....


पप्पू- यार मच्छर भी कितने चतुर होते हैं
गप्पू- वो कैसे?
पप्पू- ज्यादातर उसी हाथ पर बैठते हैं,
जिस हाथ में मोबाइल होता है
जानते हैं कि बंदा इस हाथ को नहीं हिलाएगा... 
Today Funny Jokes In Hindi Mother Son Chutkule Viral Jokes In Hindi Jija Sali Latest New Jokes 2026
जीजा साली जोक्स - फोटो : अमर उजाला
साली- मेरी बहन तो गाय है गाय
जीजा- फिर गौशाला में रखते,
मेरे साथ क्यों बांध दी? 

Comedy Jokes: समझदार लड़की की जिंदगी को लेकर जीजा ने साली से कही ऐसी बात, पढ़कर हंसते-हंसते हो जाएंगे बेहाल

Jokes In Hindi: दामाद से सास- वो न तुम्हारे घर आएगी न तुम्हारा फोन उठाएगी, पढ़िए मजेदार फनी जोक्स
विज्ञापन
विज्ञापन
Today Funny Jokes In Hindi Mother Son Chutkule Viral Jokes In Hindi Jija Sali Latest New Jokes 2026
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
पति ने पत्नी के लिए बनाया खाना
पत्नी- ये सब्ज़ी जो तुमने बनाई है,  इसका क्या नाम है?
पति- क्यों पूछ रही हो?
पत्नी- मुझे भी तो ऊपर जाकर जवाब देना है,
जब वो पूछेंगे, क्या खाकर मरी थी? 


पत्नी नई साड़ी लेके आयी और पति से बोली-
जानू कहीं मत जाना, मैं अभी नई साड़ी पहन कर आती हूं
पति- ठीक है जल्दी आना
पत्नी- देखो मैं कैसी लग रही हूं?
पति- बहुत सुंदर, जी कर रहा है तुम्हे गले से लगा लूं
पत्नी- हां वो दुकानदार भी यही बोल रहा था.....
विज्ञापन
Today Funny Jokes In Hindi Mother Son Chutkule Viral Jokes In Hindi Jija Sali Latest New Jokes 2026
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
पेपर देते समय एक छात्र बिल्कुल चुप बैठा था
टीचर- तुम परेशान क्यों हो? 
छात्र चुप रहा
टीचर- क्या तुम पैन भूल गए? 
छात्र फिर चुप रहा
टीचर- क्या हुआ रोल नम्बर भूल गए? 
छात्र फिर चुपचाप रहा
टीचर- क्या कैल्कुलेटर भूल गये हो? 
छात्र- अरे चुप हो जा मेरी मां
इधर मैं गलत सब्जेक्ट की पर्चियां ले आया और तुझे पैन पेंसिल की आग लगी है....


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed