Majedar Chutkule in Hindi: आज कल लोगों के जीवन में इतना समय नहीं है कि वह अपने परिवार के साथ खुलकर हंस और मुस्कुरा सके। इसकी वजह से लोग जल्द ही मानसिक तनाव का शिकार हो जाते हैं। अगर हमें मानसिक तनाव और इससे होने वाली गंभीर बीमारियों से बचना है, तो नियिमत रूप से हंसने की आदत डाल लेनी चाहिए। हंसी एक दवा की तरह जिसके कई फायदे हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन की तरह कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...
आज के मजेदार जोक्स: कंडक्टर- मैडम इन बच्चों का टिकट लगेगा, उम्र बताओ? महिला का जवाब सुनकर हो जाएंगे लोटपोट
कंडक्टर- मैडम इन बच्चों का टिकट लगेगा, उम्र बताओ?
महिला- पहले वाले की दो साल, दूसरे वाले की ढाई साल और तीसरे की तीन साल।
कंडक्टर- बाकी?
महिला- कर्मफूटे, बाकी जेठानी के हैं तू टिकट काट, ज्ञान मत बांट।
एक पति ने अपनी पत्नी को दिल की बात बताई...
कहा- तुमसे शादी करके मुझे एक फायदा हुआ है
पत्नी- कौन सा फायदा?
पति- मुझे मेरे गुनाहों की सजा इसी जन्म में मिल गई।
एक दर्जी बस में चढ़ा,
उसके पास फोन आया, उसने फोन उठाया और बोला...
तू हाथ काटकर रख, गला मैं आकर काटूंगा,
इतना सुनकर पूरी बस खाली हो गई
पत्नी- तुम बहुत स्वार्थी हो
पति- भगवान के वास्ते अब बताओ भी, हुआ क्या है?
पत्नी- जो तुम्हारे लैपटॉप में एक फोल्डर है, तुम उसका नाम Our Documents भी तो रख सकते थे न....
पति- अब पति ने माइक्रोसॉफ्ट को मोडिफिकेशन के लिए मेल किया है।