फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज के मजेदार जोक्स: बॉस से कर्मचारी- सर, मैं नाइट शिफ्ट नहीं कर पाऊंगा, फिर जो हुआ जानकर नहीं रुकेगी हंसी

Thu, 26 Sep 2024 02:32 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Thu, 26 Sep 2024 02:32 PM IST
विज्ञापन
Today Funny Jokes: Employee Boss Jokes in Hindi Funny Jokes Employee Boss Jokes Memes
जोक्स - फोटो : अमर उजाला

Today Funny Jokes in Hindi: हर किसी के लिए आज के समय में हंसना और प्रसन्ना रहना जरूरी है। अगर आप प्रसन्न नहीं रहते हैं, तो धीरे-धीरे तनाव का शिकार हो सकते हैं। हंसने से मन की उदासी दूर होती है। साथ ही तनाव भी कम होता है। जोक्स और चुटकुले तनाव को कम करने में मदद करते हैं। आप नीचे दिए जोक्स को पढ़कर हंस सकते हैं। 



पति शाम को बहुत उदास होकर घर लौटा। 
पत्नी- क्या हुआ जी...?
पति- आज हमारे ऑफिस की बिल्डिंग गिर गई और सारे लोग मर गए। 
पत्नी- तो आप कैसे बचे...?
पति- मैं सिगरेट पीने बाहर गया हुआ था। 
पत्नी- चलो शुक्र है भगवान का। 
थोड़ी देर में ही टीवी पर खबर आने लगी कि सरकार ने सभी मृतकों के परिवार वालों को 1-1 करोड़ रुपये देने का फैसला किया है। 
पत्नी गुस्से में - ना जाने तुम्हारी ये सिगरेट की आदत कब छूटेगी। 

 

Today Funny Jokes: Employee Boss Jokes in Hindi Funny Jokes Employee Boss Jokes Memes
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock

कर्मचारी (अपने बॉस से)- सर, मैं नाइट शिफ्ट नहीं कर पाऊंगा।
बॉस- क्यों? 
कर्मचारी- आपकी नौकरी से घर का गुजर नहीं चलता, रात को रिक्शा भी चलाता हूं।
बॉस (भावुक होकर) - कभी भूख लगे तो मेरे पास आ जाना, मैं भी रात को पाव-भाजी का ठेला लगाता हूं। 
 

Today Funny Jokes: Employee Boss Jokes in Hindi Funny Jokes Employee Boss Jokes Memes
जोक्स - फोटो : Adobe Stock

टीचर- भोलू तुम परिंदों के बारे में सब जानते हो?
भोलू- जी हां...
टीचर- जरा बताओ कौन-सा परिंदा उड़ नहीं सकता?
भोलू- टीचर, वो मरा हुआ परिंदा...!

Jokes: वैलेंटाइन के दिन पिता ने बेटे से पूछा- तेरी भी गर्लफ्रेंड है? बेटे का जवाब पढ़कर हो जाएंगे लोटपोट

विज्ञापन
विज्ञापन
Today Funny Jokes: Employee Boss Jokes in Hindi Funny Jokes Employee Boss Jokes Memes
जोक्स - फोटो : Adobe Stock

लोगों की बातें कभी दिल पर नहीं लेनी चाहिए। 
लोग तो अमरूद खरीदते समय पूछते हैं... 
मीठे हैं ना? फिर बाद में नमक लगाकर खाते हैं।

Chutkule: टीचर ने पूछा- क्लास में लड़ाई क्यों नहीं करनी चाहिए? छात्र ने दिया लोटपोट करने वाला जवाब

विज्ञापन
Today Funny Jokes: Employee Boss Jokes in Hindi Funny Jokes Employee Boss Jokes Memes
जोक्स - फोटो : Adobe Stock

सुनसान सड़क पर एक आवारा लड़का 
लड़की को देखकर बोला- मेरे साथ चलोगी? 
लड़की- कहां? 
लड़का- जहां तुम कहो
लड़की- अच्छा, तो पुलिस स्टेशन चलते हैं 
लड़का- लो बताओ, अब बंदा अपनी 
बहन से मजाक भी नहीं कर सकता

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed