Today Funny Jokes: अगर आप हंसते रहते हैं, तो बड़ी से बड़ी परेशानियां आसानी से हल हो जाती हैं। हंसने से आपका मन शांत रहता है और आप जीवन में सही फैसले लेते हैं। इसके साथ ही हंसने से आप मानसिक तनाव से बचे रहते हैं और कई बीमारियां आसे दूर रहती हैं। हंसने में आप जोक्स और चुटकुलों की मदद ले सकते हैं। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
आज के मजेदार जोक्स: डॉक्टर- आपके तीन दांत कैसे टूट गए? मरीज का जवाब सुनकर नहीं रुकेगी हंसी
डॉक्टर- आपके तीन दांत कैसे टूट गए?
मरीज- जी पत्नी ने बहुत सख्त रोटी बनाई थी।
डॉक्टर- तो खाने के लिए मना कर देते।
मरीज- जी वही किया था।
लड़का जैसे ही कॉलेज में पहुंचा, खुशी के मारे उछलने लगा।
दोस्त- क्या हुआ, इतना खुश कैसे है?
लड़का- आज पहली बार मुझसे किसी लड़की ने मेट्रो में बात की है।
दोस्त- वाह भाई, क्या बात हुई?
लड़का- मैं बैठा था, वो बोली- उठ ये लेडीज सीट है।
मीता- यार मेरे बाल बहुत झड़ रहे हैं।
नीता- अरे! क्यों?
मीता- चिंता से यार।
नीता- किस बात की चिंता है यार?
मीता- बोला न, बाल झड़ने की... पति- प्यास लगी है पानी लेके आओ...
Viral Jokes: मरीज- यह मेरा पहला ऑपरेशन है थोड़ा ध्यान से करना, डॉक्टर ने दिया लोटपोट करने वाला जवाब
Jokes: टीचर- भारत की सबसे खतरनाक नदी कौन सी है? संता ने दिया मजेदार जवाब
संता ने एक राह चलती अजनबी लड़की से कहा- आपने पहचाना मुझे...?
लड़की- नहीं, आप कौन हो...?
संता- मैं वही हूं, जिसे आपने कल भी नहीं पहचाना था...!