फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज के मजेदार जोक्स: लड़का- मैं तुमसे प्यार करता हूं, लड़की का जवाब सुनकर हो गया बेहोश

Sun, 07 Dec 2025 06:17 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sun, 07 Dec 2025 06:17 PM IST
सार

Today Funny Jokes:  आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग बेहद कम उम्र में ही तनाव का शिकार हो रहे हैं। इसका सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ता है। अगर आप ऐसे माहौल में स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो  सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लीजिए। 

विज्ञापन
Today Funny Jokes boyfriend and girlfriend jokes Funny Jokes
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik

Today Funny Jokes:  जीवन से तनाव को दूर करने और जिंदगी की सभी परेशानियों को खत्म करने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। हेल्थ एक्सपर्ट्स भी मानते हैं कि अच्छी सेहत के लिए प्रसन्न रहना बहुत जरूरी है। सेहत के लिए हंसना बेहद फायदेमंद होता है। हम आपको हंसाने के लिए लाए हैं मजेदार जोक्स, जिन्हें पढ़कर आप हंस-हंस कर लोटपोट हो जाएंगे।



रोहन और मोहन बात कर रहे थे...
रोहन- मेरा बॉस सबको परेशान करता था, तो कल शाम को मैंने उसके खाली टिफिन में चुपके से एक चॉकलेट रख दी और एक पर्ची
डाल दी।
पर्ची में लिखा था- 'जानू दोनों तुम ही खाना, उस पागल को मत देना।' आज बॉस लंगड़ाते हुए ऑफिस आया था, चेहरा इतना सूजा हुआ
था कि एक आंख भी नहीं खोल पा रहा था।
 

Today Funny Jokes boyfriend and girlfriend jokes Funny Jokes
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik

लड़का- तुमसे कुछ कहना था, कहूं..?
लड़की- हां बोलो...
लड़का- मैं तुमसे प्यार करता हूं...
लड़की- करो... करो... मैं भी किसी से करती हूं,
सब किसी न किसी से करते हैं...!!!
लड़का बेहोश...


 

Today Funny Jokes boyfriend and girlfriend jokes Funny Jokes
वायरल फनी जोक्स - फोटो : Freepik

पप्पू डॉक्टर के पास गया...
पप्पू- डॉक्टर साहब एक समस्या है।
डॉक्टर- क्या परेशानी है?
पप्पू- जब मैं किसी से बात करता हूं तो वो इंसान मुझे दिखता नहीं।
डॉक्टर- ऐसा कब होता है?
पप्पू- फोन पर बात करते वक्त।
डॉक्टर- भाग जा यहां से, वरना तू इस धरती पर नहीं दिखेगा।

Hindi Jokes: बस में दो लड़कियां सीट के लिए लड़ रही थीं, फिर जो हुआ जानकर हो जाएंगे लोटपोट

विज्ञापन
विज्ञापन
Today Funny Jokes boyfriend and girlfriend jokes Funny Jokes
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : Freepik

बेटा (फोन पर)- मां आज हम दो से तीन हो गए।
मां- वह बेटा, बधाई हो... लड़का हुआ है
या लड़की?
बेटा- नहीं मां, आपकी बहू ने दूसरी शादी कर ली।

Jokes in Hindi: बॉयफ्रेंड- तुम मुंह पर दुपट्टा क्यों नहीं बांधती हो? गर्लफ्रेंड का जवाब सुनकर घूम गया दिमाग
 

विज्ञापन
Today Funny Jokes boyfriend and girlfriend jokes Funny Jokes
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik

नयी नयी शादी हुई...
पति सुबह अपनी पत्नी पे पानी डाल देता है
पत्नी- (नींद में से उठती हुई गुस्से में)... पानी क्यों डाला?
पति- तेरे पिता ने बोला था, दामादजी मेरी बेटी फूल की कली है, उसे मुरझाने मत देना, इसीलिए...
तब से पति गायब है...

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed