फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hindi Jokes: बस में दो लड़कियां सीट के लिए लड़ रही थीं, फिर जो हुआ जानकर हो जाएंगे लोटपोट

Sat, 06 Dec 2025 05:58 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sat, 06 Dec 2025 05:58 PM IST
सार

Hindi Jokes: जोक्स और चुटकुले माहौल को खुशनुमा बना देते हैं। इसके साथ ही तनाव से भी दूर रखते हैं। सेहतमंद रहने के लिए तनाव से दूर रहना है बहुत जरूरी है। अगर तनाव से बचना है, तो हर किसी को हंसना चाहिए। 

विज्ञापन
Hindi Jokes Girl Jokes in Hindi Funny Jokes in Hindi
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik

Hindi Jokes:  हंसने से हम अपने सभी दुख दर्द भूल जाते हैं और प्रसन्न रहते हैं। खुश रहना शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होता है। हंसने के एक नहीं कई फायदे होते हैं। इससे हम मानसिक तनाव और उससे होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। अगर आपको सेहतमंद रहना है, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लीजिए। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स (Funny Jokes in Hindi) लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप हंस सकते हैं। 



पिंटू- दादी नींद नहीं आ रही है, टीवी देख लूं...?
दादी- मुझसे बातें कर ले...!
पिंटू- दादी क्या हम हमेशा छह लोग ही रहेंगे, आप, मम्मी, पापा, दीदी, मैं और मेरी बिल्ली...?
दादी- नहीं बेटा, आपके लिए कल डॉगी भी आ रहा है, तो सात हो जाएंगे...!
पिंटू- पर, दादी डॉगी तो बिल्ली को खा जाएगा, तो फिर छह हो जाएंगे...!
दादी- नहीं बेटा, आपकी शादी हो जाएगी, तो फिर सात हो जाएंगे...! 
पिंटू- फिर बहन चली जाएगी शादी करके, तो फिर छह हो जाएंगे...! 
दादी- फिर आपका बेटा हो जाएगा, तो फिर सात हो जाएंगे...। 
पिंटू- तब तक आप मर जाओगी... वापस छह हो जाएंगे। 
दादी (गुस्से में)- तू जा... टीवी ही देख ले...!
 

Hindi Jokes Girl Jokes in Hindi Funny Jokes in Hindi
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik

दो लड़कियां बस में सीट के लिए झगड़ रही थीं
कंडक्टर- अरे जो उम्र में बड़ी हो वह बैठ जाओ
फिर क्या था पूरे रास्ते दोनों खड़ी रहीं
तीसरा आदमी उस सीट पर बैठकर झगड़ा देखने लगा
 

Hindi Jokes Girl Jokes in Hindi Funny Jokes in Hindi
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : Freepik

एक अंकल ने पप्पू से पूछा - पढ़ाई कैसी चल रही है...? 
पप्पू ने जवाब दिया - अंकल, समंदर जितना सिलेबस है, नदी जितना पढ़ पाते हैं, 
बाल्टी भर याद होता है, गिलास भर लिख पाते हैं, 
चुल्लू भर नंबर आते हैं, उसी में डूब कर मर जाते हैं...!

Chutkule: भाभी की बात सुनकर देवर की बोलती हो गई बंद, पढ़िए हंसाने वाले जोक्स

विज्ञापन
विज्ञापन
Hindi Jokes Girl Jokes in Hindi Funny Jokes in Hindi
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik

पिता ने पूछा- बेटा तू फेल कैसे हो गया? 
बेटा- पापा पेपर में प्रश्न ही ऐसे आए थे जो मुझे पता नहीं थे 
पिता- अच्छा…तो फिर तुमने उत्तर कैसे लिखे? 
बेटा- मैंने भी उत्तर ऐसे लिखे, जो मास्टर को पता नहीं थे।

Hindi Jokes: डॉक्टर बोला- तुम्हारी एक किडनी फेल हो चुकी है, मरीज ने कही ऐसी बात की फूट पड़ेगी हंसी

विज्ञापन
Hindi Jokes Girl Jokes in Hindi Funny Jokes in Hindi
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik

मां- चिंटू, तुम्हे घर में कायदे से रहना चाहिए
मेरी हर बात माननी चाहिए
चिंटू- ठीक है मम्मी, मैं समझ गया कि मुझे भी
अब पापा की तरह रहना है...

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed