आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में कई लोग मानसिक तनाव की समस्या से परेशान हैं। हंसी मानसिक तनाव से बचाने की ऐसी दवा है, जिसे हम सभी कभी भी ले सकते हैं। हेल्थ एक्सपर्टस और योग गुरु भी लोगों को स्वस्थ रहने के लिए हंसने से की सलाह देते हैं। हंसने से मानसिक तनाव और बेचैनी जैसी समास्याएं दूर हो जाती हैं। हम सभी को दिन में समय निकालकर एक बार जरूर हंसना चाहिए। हम आपको हंसाने के लिए हर दिन लाते हैं मजेदार चुटकुले। आज भी कुछ नए जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
Latest Jokes in Hindi: पड़ोसन ने सरला से कहा- 20 साल तक मेरी कोई औलाद नहीं हुई, फिर जो हुआ जानकर नहीं रुकेगी हंसी
डॉक्टर- जब तुम तनाव में होते हो क्या करते हो?
मरीज- जी, मंदिर चला जाता हूं...
डॉक्टर- बहुत बढ़िया, ध्यान-व्यान लगाते हो वहां?
मरीज- जी नहीं, लोगों के जूते चप्पल मिक्स कर देता हूं, फिर उन लोगों को देखता रहता हूं...
उनको तनाव में देख कर मेरा तनाव दूर हो जाता है।
पिंकी- जल्दी-जल्दी चलकर आई और टैक्सी में बैठ कर बोली
पिंकी- ड्राइवर जल्दी टैक्सी भगाओ, मुझे जरूरी काम है
ड्राइवर- पर मेम साहब, यह तो मेरी टैक्सी है। इसे क्यों भगाऊं?
पिंकी गुस्से से चीखी- तो मुझे ही भगा कर ले चलो
रात के 10 बजे मीना देहाती डॉक्टर को फोनकर बोली...
मीना- मैं बहुत खूबसूरत हूं, गोरी हूं, देखने में बिल्कुल प्रियंका जैसी हूं।
हालांकि, रात में सांवली दिखती हूं। इसके लिए चेहरे पर क्या लगाकर सोना है।
देहाती डॉक्टर- सन ग्लासेस उतारकर सोया करो
गर्लफ्रेंड- फोन पर इतनी धीमी आवाज में किससे बात कर रहे हो?
बाॅयफ्रेंड- बहन है।
गर्लफ्रेंड- तो फिर इतनी धीमी आवाज में किसलिए?
बाॅयफ्रेंड- तेरी है इसलिए।