फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Latest Jokes in Hindi: डॉक्टर ने सोनू से कहा- तुम्हारी एक किडनी फेल हो गई है, जवाब सुनकर नहीं रुकेगी हंसी

Sat, 12 Mar 2022 12:30 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sat, 12 Mar 2022 12:30 PM IST
विज्ञापन
Latest Jokes in Hindi Doctor asked to Sonu Your Kidney Have Fail Read Funny Chutkule in Hindi
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock

हंसना हर इंसान के लिए बेहद जरूरी है। हम सभी को स्वस्थ रखने में हंसी की बड़ी भूमिका होती है। अगर आप भी मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बचना चाहते हैं, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लीजिए। आपके पास हंसने की कोई वजह नहीं है, तो आप जोक्स और चुटकुले पढ़कर हंस सकते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन लाते हैं नए-नए जोक्स। आज भी कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। 




संता बंता के घर गया।

बंता के घर जाकर संता ने सामने बंता और उसकी पत्नी की फोटो रखी देखी।

फोटो देखकर संता बोला 

तुम्हारी और भाभी जी की जोड़ी राम और सीता के जैसी हैं।

संता की बात सुनकर बंता बोला- कहां हैं यार..

आज तक ना तो तेरी भाभी को कोई रावण लेके गया, और ना ही आज तक ये खुद धरती में समायी।

Latest Jokes in Hindi Doctor asked to Sonu Your Kidney Have Fail Read Funny Chutkule in Hindi
वायरल जोक्स - फोटो : iStock

टीचर ने साइंस लैब में अपनी जेब से एक सिक्का
निकाला और एसिड में डाला, फिर छात्र से पूछा -
कि ये सिक्का घुल जाएगा या नहीं...?

छात्र- सर नहीं घुलेगा...!

टीचर- शाबाश... लेकिन तुम्हें कैसे पता...?

छात्र- सर अगर एसिड में डालने से अगर सिक्का घुलता, तो आप सिक्का हमसे मांगते, ना कि अपनी जेब से निकालते...!

Latest Jokes in Hindi Doctor asked to Sonu Your Kidney Have Fail Read Funny Chutkule in Hindi
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock



डॉक्टर- तुम्हारी एक किडनी फेल हो गई है।

सोनू- पहले तो बहुत रोया, 

फिर आसू पोंछकर बोला साहब ये भी बता दीजिए कि कितने नंबर से फेल हुई है...?

सकते में डॉक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
Latest Jokes in Hindi Doctor asked to Sonu Your Kidney Have Fail Read Funny Chutkule in Hindi
वायरल जोक्स - फोटो : iStock


दो दोस्त पार्क में बैठकर आपस में बात करते हुए... 

राम- इंसान का दिमाग 24 घंटे काम करता है और बस दो बार ही बंद होता है।

 श्याम- कब-कब...? 

राम- पहला एग्जाम के समय और दूसरा बीवी पसंद करते समय। 

विज्ञापन
Latest Jokes in Hindi Doctor asked to Sonu Your Kidney Have Fail Read Funny Chutkule in Hindi
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock

पति- पत्नी में किसी बात पर झगड़ा हो गया...!

पत्नी- अब मैं 10 तक गिनूंगी...!

अगर, तुम ना बोले तो मैं जहर खा लूंगी...!

पत्नी- एक

पति- खामोश

पत्नी- दो

पति फिर भी चुप्प

पत्नी- बोलो ना प्लीज...!

पत्नी का रोना शुरू...!

पति- गिनती गिन, गिनती

पत्नी- शुक्र है ! आप बोले तो,
नहीं तो मैं जहर खाने ही वाली थी...!

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed