फनी जोक्स: जोक्स और चुटकुले लोगों की हंसाने में काफी मदद करते हैं। यही वजह है कि हम आपको हंसाने के लिए अक्सर कुछ नए और मजेदार जोक्स लेकर आते हैं। आज भी कुछ वायरल हो रहे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का मजेदार सिलसिला।
फनी जोक्स: मास्टर- तुमने होमवर्क क्यों नहीं किया? गप्पू का जवाब सुनकर कोमा में पहुंच गया
फनी जोक्स: अगर आप तनाव से बचना है, तो हर दिन सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लीजिए। हंसना हमारी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स भी लोगों को रोजाना हंसने की सलाह देते हैं। आपको हंसाने के लिए लिए हम जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं।
मास्टर- तुमने होमवर्क क्यों नहीं किया?
गप्पू- मैं हॉस्टल में रहता हूं ना
मास्टर- तो
गप्पू- हॉस्टल में होमवर्क कैसे कर सकता हूं
हॉस्टल वर्क देना चाहिए था ना...
एग्जाम शुरू होते ही बच्चे ने पेपर पर सुसु कर दिया
यह देख मैडम बोली- तुमने पेपर पर सुसु क्यों कर दिया,
बच्चा बोला- मां ने कहा था
एग्जाम में पेपर मिलने के बाद जो पहले आए वही करना,
इसके लिए पहले सू-सू किया...
देसी जोक्स: प्रेमिका ने प्रेमी को दी अपनी नौकरानी से शादी करने की सलाह, वजह जानकर लगाएंगे ठहाके
टीचर- कल मैं सूरज पर लैक्चर देने जा रही हूं, तुम लोग क्लास मिस मत करना
पप्पू- मैं नहीं आ पाऊंगा मैडम..
टीचर- क्यूं?
पप्पू- वो क्या है कि मेरी मम्मी मुझे इतनी दूर नहीं जाने देंगी...
हिंदी जोक्स: महिला- मेरे पति नींद में बातें करने लगे हैं, डॉक्टर का जवाब सुनकर बोलती हो गई बंद
बेटा तुझे पता है, कि पेट्रोल सस्ता हो गया है?
बेटा- हां मां, तो?
मां- चुपचाप फोन बंद कर के सो जा
नहीं तो तेरे फोन पर पेट्रोल डाल के आग लगा दूंगी.....
(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)