फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Latest Jokes: टीचर और चिंटू की बातें आपको हंसा-हंसाकर कर देंगी लोटपोट, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले

Sun, 03 Dec 2023 02:21 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Sun, 03 Dec 2023 02:21 PM IST
विज्ञापन
Teacher Student jokes in hindi Chutkule in hindi hindi me pati patni jokes
जोक्स - फोटो : iStock

Latest Jokes: भागमभाग भरी इस जिंदगी में हम सभी को खुद के लिए समय निकालना कठिन हो गया है। यही कारण है कि तनाव-चिंता जैसी कई प्रकार की गंभीर मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं का जोखिम भी बढ़ता जा रहा है। हमारी जिंदगी से हंसी-खुशी गायब होती जा रही है। हंसी-खुशी वाला माहौल पूरे परिवार को तनावमुक्त रखने में मदद करता है। मेडिकल विशेषज्ञ कहते हैं, नियमित रूप से सभी लोगों को जोर-जोर से हंसने की आदत बनानी चाहिए। हंसने से हमारी इम्यूनिटी भी मजबूत होती है। हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक नहीं पाएंगे। चलिए खोलते हैं आज के हंसी का पिटारा।



एक भिखारी को 100 का नोट मिला
वो फाइव स्टार होटल में गया और भरपेट खाना खाया
1500 रुपये का बिल आया, उसने मैनेजर से कहा, पैसे तो नहीं हैं
मैनेजर ने पुलिस के हवाले कर दिया
भिखारी ने पुलिस को 100 का नोट दिया, और छूट गया
इसे कहते हैं...
बिना एमबीए के फाइनेन्सियल मैनेजमेन्ट।

Teacher Student jokes in hindi Chutkule in hindi hindi me pati patni jokes
जोक्स - फोटो : iStock
लड़का- मैं उस लड़की से शादी करुंगा,
जो मेहनती हो, सादगी से रहती हो,
घर को संवारकर रखती हो, आज्ञाकारी हो।
प्रेमिका- मेरे घर आ जाना,
ये सारे गुण मेरी नौकरानी में हैं।
Teacher Student jokes in hindi Chutkule in hindi hindi me pati patni jokes
जोक्स - फोटो : iStock
टीचर- कल क्यों नहीं आया?
चिंटू- नहीं बताऊंगा
टीचर चांटा मारकर- जल्दी बता,
चिंटू- Valentine Day पर गर्लफ्रेंड के साथ था,
टीचर- इतना छोटा होकर भी गर्लफ्रेंड के साथ घूमता है, कौन थी वो लड़की?
चिंटू- आपकी बेटी,
टीचर बेहोश।
विज्ञापन
विज्ञापन
Teacher Student jokes in hindi Chutkule in hindi hindi me pati patni jokes
जोक्स - फोटो : iStock
सेल्समैन - सर कॉकरोच के लिए पाउडर लेंगे क्या?
रवि - नहीं हम कॉकरोच को इतना लाड प्यार नहीं करते।
आज पाउडर लगा देंगे, तो कल परफ्यूम मांगेगा।
जवाब सुनकर सेल्समैन बेहोश।
विज्ञापन
Teacher Student jokes in hindi Chutkule in hindi hindi me pati patni jokes
जोक्स - फोटो : iStock
टीचर- तुम इतनी देर से स्कूल क्यों आए हो?
बच्चा- मम्मी-पापा लड़ रहे थे।
टीचर- वो लड़ रहे थे तो तुम क्यों देर से आए?
बच्चा- मेरा एक जूता मम्मी के पास और दूसरा जूता पापा के पास।
टीचर को लगा झटका!
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed