फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Funny Jokes: टीटी ने रवि को प्लेटफॉर्म पर पकड़ लिया, फिर जो हुआ जानकर नहीं रुकेगी हंसी

Sun, 03 Dec 2023 02:05 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Sun, 03 Dec 2023 02:05 PM IST
विज्ञापन
Doctor Patient jokes in hindi Chutkule in hindi hindi me pati patni jokes
जोक्स - फोटो : iStock

Funny Jokes: हंसना-हंसाना ही जिंदगी जीने का नाम है, जीवन को सकारात्मक और स्वस्थ बनाए रखने का ये मूल मंत्र भी है। इसे अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाइए। मेडिकल साइंस भी मानता है कि हंसते रहने और खुश रहने वाले लोग शारीरिक-मानसिक तौर पर ज्यादा स्वस्थ और फिट रहते हैं। दौड़ती-भागती और तनाव से भरी इस जिंदगी में हंसने के तरीके ढूंढने की आदत बनाइए, ये बहुत जरूरी है। हंसने से मन शांत रहता है और मन शांत और स्वस्थ है तो आप कई बीमारियों से खुद को सुरक्षित रख सकते हैं। आपके लिए हम लेकर आए हैं कुछ मजेदार जोक्स जिसे पढ़कर आपके चेहरे पर मुस्कान आ जाएगी, कुछ पल के लिए ही सही आप सारे तनाव को भूल जाएंगे। तो आइए खोलते हैं आज के जोक्स का पिटारा।



मरीज - मुझे बीमारी है कि खाने के बाद भूख नहीं लगती,
सोने के बाद नींद नहीं आती, काम करूं तो थक जाता हूं
डॉक्टर - बहुत गंभीर बीमारी है, एक काम करो,
सारी रात धूप में बैठो जल्दी ठीक हो जाओगे।

Doctor Patient jokes in hindi Chutkule in hindi hindi me pati patni jokes
जोक्स - फोटो : iStock
एक बार सोनू ट्रेन में सफर कर रहा था।
ट्रेन में बहुत भीड़ होने की वजह से वो एक गंजे आदमी की गोद में बैठ गया।
आदमी (गुस्से में) - हां, हां! मेरे सिर पर आकर बैठ जा।
सोनू - नहीं, अंकल मैं यहीं ठीक हूं,
वहां से फिसल कर गिरने का डर है।
 
Doctor Patient jokes in hindi Chutkule in hindi hindi me pati patni jokes
जोक्स - फोटो : iStock
गर्लफ्रेंड- सुनो, मेरी स्किन बहुत ऑयली-ऑयली सी हो गई है…
बताइए ना, मैं क्या लगाऊं?
बॉयफ्रेंड- ये लो विमबार, ये पूरी चिकनाई हटा देगा।
फिर बॉयफ्रेंड की हुई जोरदार कुटाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Doctor Patient jokes in hindi Chutkule in hindi hindi me pati patni jokes
जोक्स - फोटो : iStock
टीटी ने रवि को प्लेटफॉर्म पर पकड़ लिया...
टीटी- टिकट दिखाओ...!
मौंटी- अरे मैं ट्रेन में आया ही नहीं... 
टीटी- क्या सबूत है...? 
मौंटी- अबे सबूत यही है कि मेरे पास टिकट नहीं है।
विज्ञापन
Doctor Patient jokes in hindi Chutkule in hindi hindi me pati patni jokes
जोक्स - फोटो : iStock
जज ने बुजुर्ग महिला से पूछा- इस उम्र में तलाक क्यों लेना चाहती हैं आप ?
महिला- जज साहब, मेरे पति मुझ पर मानसिक अत्याचार कर रहे हैं।
जज- वो कैसे?
महिला- इनकी जब मर्जी होती है, मुझे खरी-खोटी सुना देते हैं
और जब मैं बोलना शुरू करती हूं तो अपने कान की मशीन निकाल देते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed