फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज के मजेदार जोक्स: जब टीचर ने बच्चों को बताया कि ताजमहल उज्जैन में है, वजह पढ़कर खूब हंसेंगे आप

Mon, 15 Sep 2025 09:47 AM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Mon, 15 Sep 2025 09:47 AM IST
सार

Jokes: अच्छे खानपान और अच्छी हवा के साथ इंसान को सेहतमंद रहने के लिए हंसना बेहद जरूरी है, हंसी इंसान को स्वस्थ रखने में बड़ी भूमिका निभाती है। हंसी-मजाक करने से मानसिक तनाव और चिंता भी दूर होती है। 

विज्ञापन
Teacher student funny jokes whatsapp new funny jokes jija sali desi chutkule in hindi pappu jokes
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik

Hindi Jokes: सेहतमंद रहने के लिए तनाव से दूर रहना है बहुत जरूरी है। अगर तनाव से बचना है, तो हर किसी को हंसना चाहिए। हंसने से तनाव दूर रहता है और सकारात्मक सोचते हैं। लोगों को स्वस्थ रहने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी हंसने की सलाह देते हैं। ऐसे में हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स (Viral Jokes) लेकर आए हैं, जो खुल कर हंसने में आपकी मदद करेंगे....



टीचर- बच्चों बताओ ताजमहल कहां है? 
छात्र- आगरा
टीचर- गलत, उज्जैन में है
टीचर का जवाब सुनकर सभी छात्र भ्रमित हो गए
इस बारें में सभी छात्रों ने अपने माता-पिता को बताया
अगले दिन सभी माता-पिता स्कूल पहुंचे और टीचर से पूछा-
आप गलत क्यों पढ़ा रहे हैं?
टीचर- सबसे पहले आपको पिछले साल की फीस जमा करनी होगी,
फीस जमा होने तक ताजमहल उज्जैन में रहेगा......

Teacher student funny jokes whatsapp new funny jokes jija sali desi chutkule in hindi pappu jokes
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
टीना- डॉक्टर साहब मेरे चेहरे में बहुत जलन हो रही है
डॉक्टर- आपके चेहरे का एक्स-रे करना पड़ेगा
टीना- एक्स-रे में क्या होता है?
डॉक्टर- चेहरे की फोटो खींची जाती है
टीना-  5 मिनट रुको, मैं मेकअप कर लूं
डॉक्टर बेहोश.....

90 साल के दादाजी मृत्यु के बाद स्वर्ग पहुंचे
स्वर्ग में खूबसूरत अप्सराओं का नृत्य देख कर
दादाजी फूट-फूट कर रोते हुए बोले- योगा के चक्कर में नहीं पड़ा होता,
कब का यहां पहुंच गया होता.....
Teacher student funny jokes whatsapp new funny jokes jija sali desi chutkule in hindi pappu jokes
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
पत्नी- आज घर जल्दी आ जाना
पति- क्यों कुछ खास है क्या?
पत्नी- मायके से मेरे कुछ रिश्तेदार आ रहे हैं
पति- मेरा दिमाग मत खाओ, मैं बिजी हूं,
वैसे कौन कौन आ रहा है?
पत्नी- मेरी दोनों छोटी बहनें और मेरे मामा की बेटी
पति (खुश होकर)- अरे डार्लिंग, तुम्हारे रिश्तेदार मतलब मेरे रिश्तेदार
पक्का टाइम से आ जाऊंगा...


Jokes: पिता- तुम अपनी जींस का बटन खुद ही टांक रहे हो, बेटे का जवाब पढ़कर हंसते-हंसते हो जाएंगे बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
Teacher student funny jokes whatsapp new funny jokes jija sali desi chutkule in hindi pappu jokes
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
राजू- होम्योपैथी दवा खाने का भी एक अपना मजा है
सुरेश- वो कैसे?
राजू- 4 गोली निकालो तो 6 निकल आती है,
और 2 वापस डालो तो 4 चली जाती है
इस खेल में बीमारी से ध्यान हट जाता है और मरीज
ठीक हो जाता है......

सुरेश (रमेश से)- यार मेरी एक बात समझ में नहीं आती
रमेश- क्या?
बॉस से सैलरी बढ़ाने को बोलो तो बोलते हैं, तुम काम ही क्या करते हो?
छुट्टी लेने का बोलो तो, बोलते है कि तुम्हारा काम कौन करेगा? 
विज्ञापन
Teacher student funny jokes whatsapp new funny jokes jija sali desi chutkule in hindi pappu jokes
फनी जोक्स - फोटो : freepik
एक महिला पंडित के पास गयी और बोली- मेरे दो प्रेमी हैं, 
उनमे से मेरी शादी किससे होगी? कौन होगा वो किस्मत वाला?
पंडित- पहले वाले से तेरी शादी होगी और दूसरा किस्मत वाला कहलाएगा.....


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed