जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
latest Jokes: जब टीचर ने स्टूडेंट से कबूतर पर वाक्य बनाने के लिए कहा..., पढ़िए मजेदार चुटकुले
महिला - मुझे मेरे पुराने पति से फिर से शादी करनी है।
वकील - अभी आठ दिन पहले ही तो आपका तलाक करवाया है।
दोबारा शादी क्यों?
महिला - क्योंकि वह तलाक के बाद बहुत खुश दिख रहा है और मैं
यह बर्दाश्त नहीं कर सकती।
लड़का - तुम बहुत खूबसूरत हो।
लड़की - ओह जानू।
लड़का - तुम तो बिल्कुल परियों जैसी हो।
लड़की - सच में?
लड़का - हां।
लड़की - और क्या कर रहे हो अभी?
लड़का - मजाक।
पति - इतनी अच्छी चटनी कैसे बना लेती हो?
पत्नी - चटनी बनाते समय आपके बारे में सोच लेती हूं,
कूटने में आसानी होती है।
पत्नी - अजी सुनते हो दो किलो मटर ले लूं?
पति - हां ले लो जो ठीक लग रहा है कर लो।
पत्नी - राय नहीं मांग रही आपकी, पूछ रही हूं...
छील लोगे इतने कि कम लूं।