जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
Funny Jokes: जब पप्पू सुबह-सुबह सभी को 72% गुड मॉर्निंग कहने लगा..., पढ़िए मजेदार चुटकुले
किसी ने बड़े प्यार से शादीशुदा आदमी से पूछा... रात को ऑनलाइन कब आते हो?
दर्द की दीवारें हिल गईं जब उसने कहा - बर्तन धोने के बाद।
संता पेड़ पर उल्टा लटका हुआ था।
बंता ने पूछा - क्या हो गया?
संता - कुछ नहीं, सिर दर्द की गोली खाई है, कहीं पेट में ना चली जाए।
डॉक्टर - चश्मा किसके लिए बनवाना है?
पप्पू - टीचर के लिए।
डॉक्टर - क्यों?
पप्पू - क्योंकि उन्हें मैं हमेशा गधा ही नजर आता हूं।
ये सुनते ही डॉक्टर जोर से हंस पड़ा।
सोनू पार्क में एक लड़की के साथ बैठा था।
पुलिसवाला - तुम यहां क्यों बैठे हो?
सोनू - जी हम दोनों शादीशुदा हैं।
पुलिसवाला - अरे तो अपने घर जाकर बैठो।
सोनू - घर जाकर नहीं बैठ सकते हैं।
पुलिसवाला - क्यों?
सोनू - क्योंकि इसका पति नहीं मानेगा।