फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज के मजेदार जोक्स: जब प्राइमरी स्कूल में सोते हुए कलेक्टर साहब ने पकड़ी टीचर, पढ़िए मजेदार चुटकुले

Mon, 27 Oct 2025 01:37 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Mon, 27 Oct 2025 01:37 PM IST
सार

Comedy Jokes: जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। वर्तमान में सेहतमंद रहने के लिए प्रसन्न रहना बहुत जरूरी है। 

विज्ञापन
Teacher Student Funny Jokes In Hindi Girlfriend Boyfriend Latest Chutkule Whatsapp Hindi Jokes
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik

Funny Chutkule In Hindi: हम सभी को हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। हंसने के एक नहीं, बल्कि कई फायदे हैं। अगर आप खुलकर हंसते हैं, तो मानसिक तनाव की वजह से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं, क्योंकि हंसी एक दवा की तरह है। आप समय निकालकर दिन में कभी भी हंस सकते हैं। ऐसे मे आज हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए कुछ फनी जोक्स (Jokes in Hindi) और मजेदार चुटकुले (Funny Chutkule in Hindi), जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर....



प्राइमरी स्कूल में एक टीचर क्लास में गहरी नींद में सो रही थी
तभी क्लास में कलेक्टर साहब आ गए
बहुत देर उठाने के बाद मैडम की नींद खुली
नींद खुलते ही मैडम कलेक्टर साहब को देख कर बोली-
तो बच्चों समझ गए न, ऐसे सोता था कुंभकर्ण 
कलेक्टर साहब बेहोश.....

Teacher Student Funny Jokes In Hindi Girlfriend Boyfriend Latest Chutkule Whatsapp Hindi Jokes
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
एक दुकान पर तीन तोते रखे थे पप्पू (दुकानदार से)- यह तोता कितने का है? उसे क्या पसंद है?
दुकानदार- दाई ओर वाला तोता 2000 रुपये का है, 
वह कंप्यूटर जानता है
पप्पू- बायीं तरफ वाला तोता कितने का है? और उसे क्या पसंद है?
दुकानदार- इसकी कीमत 5000 रुपये है और ये प्रोग्रामिंग जानता है
पप्पू- यह बीच वाला तोता कितने का है?
दुकानदार- यह 10,000 रुपये का है, सच कहूं तो मैंने उसे कभी कुछ करते नहीं देखा
लेकिन बाकी दोनों तोते उसे बॉस कहते हैं.....
Teacher Student Funny Jokes In Hindi Girlfriend Boyfriend Latest Chutkule Whatsapp Hindi Jokes
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
पत्नी- अब तुम मुझे पहले जितना प्यार नहीं करते
शादी से पहले तो पड़ोस की छत से कूदकर मुझसे खूब मिलने आते थे
पति- अब सोचता हूं कि उसी छत से गिर क्यों नहीं गया.....


पत्नी और पति का कार एक्सीडेंट हो गया और वो दोनों मर गए 
पति भूत बना और पत्नी चुड़ैल, कुछ समय बाद दोनों मिले
पत्नी- कितने अलग रहे हो तुम भूत बनके
पति- लेकिन पगली तू तो बिलकुल भी नहीं बदली.....
विज्ञापन
विज्ञापन
Teacher Student Funny Jokes In Hindi Girlfriend Boyfriend Latest Chutkule Whatsapp Hindi Jokes
मजेदार हिंदी जोक्स - फोटो : freepik
डॉक्टर- सुरेश कल तुम अपने परिवार वालो से मिल सकते हो सुरेश- लेकिन मेरे परिवार वाले तो सारे मर चुके हैं
डॉक्टर- मुझे मालूम है, तभी तो कहा है.....


Jokes: गर्लफ्रेंड के साथ डिनर पर गया चिंटू, फिर जो हुआ पढ़कर नहीं रुकेगी आपकी हंसी
विज्ञापन
Teacher Student Funny Jokes In Hindi Girlfriend Boyfriend Latest Chutkule Whatsapp Hindi Jokes
जोक्स इन हिंदी - फोटो : freepik
गोलू- यार सोनू आजकल जमाना बहुत खराब चल रहा है सोनू- क्यों क्या हुआ?
गोलू- कुछ नहीं यार, मैं एक तालाब में पानी को घूर कर देख रहा था
तभी एक मछली बाहर आकर बोली- तुम्हारे घर में मां-बहन नहीं है, 
जो मुझे देख रहे हो.....



सुरेश से राजू- मोहब्बत की दोनों निशानियां आगरा में है सुरेश- वो कैसे?
राजू- मोहब्बत पूरी हो गई तो ताजमहल, अधूरी रह गई तो पागलखाना.....



(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed