फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Desi Chutkule: ससुर ने दामाद को दहेज में दिया हेलमेट, वजह जानकर लगाएंगे ठहाके

Mon, 15 Sep 2025 11:20 AM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Mon, 15 Sep 2025 11:20 AM IST
सार

Comedy Jokes: सेहतमंद रहने के लिए हर इंसान को तनाव से बचना चाहिए। तनाव से बचने का सबसे अच्छा उपाय हंसी है। अगर आप हंसते रहते हैं, तो तनाव आपके आसपास भी नहीं भटकता है।

विज्ञापन
Sasur Damad Funny Jokes In Hindi Saas Bahu New Funny Jokes Pati Patni Chutkule
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik

Jokes In Hindi, Chutkule: स्वस्थ रहने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। हंसने से इंसान को मानसिक तनाव और चिंता जैसी समस्याएं नहीं होती हैं। इसलिए हम सभी को सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेनी चाहिए। आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों के पास परिवार में एक साथ बैठकर बात करने के लिए वक्त नहीं है। ऐसे में इंसान को हंसते रहना चाहिए जिसकी वजह से वह तनाव मुक्त रहे। इंसान को हंसाने में जोक्स और चुटकुले (Jokes in Hindi, Chutkule) मदद करते हैं। इसलिए हम आपके लिए ऐसे वायरल जोक्स लेकर आए हैं जो आपको हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देंगे। 



ससुर ने दामाद को दहेज में हेलमेट दिया 
दामाद- ससुर जी मेरे पास बाइक नहीं है
ससुर- पगले ये हेलमेट मैंने बाइक के लिए नहीं दिया है
दामाद- तो फिर क्यों दिया है?
ससुर- क्योंकि तेरी सास ने अपनी बेटी को स्टील का बेलन दिया है.....

Sasur Damad Funny Jokes In Hindi Saas Bahu New Funny Jokes Pati Patni Chutkule
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
टीचर (राजू से)- अगर कोई स्कूल में बम रखता है,
तो तुम क्या करोगे?
राजू- 1-2 घंटे देखेंगे सर, अगर कोई ले जाता है तो ठीक है
वरना स्टाफ रूम में रख देंगे.....

टीचर-  बच्चों, अगर धरती से 100 किलो सोना निकालेगे तो क्या बचेगा?
स्टूडेंट- सर, गड्ढा बचेगा.....
Sasur Damad Funny Jokes In Hindi Saas Bahu New Funny Jokes Pati Patni Chutkule
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
मम्मी- बेटा, सुबह-सुबह मोबाइल मत चलाया करो, 
आंखें खराब हो जाएंगी
बेटा- तो फिर आप सुबह-सुबह दूसरों के स्टेटस क्यों देखती हो?
मम्मी- ताकि पता चले कि किसकी आंखें पहले खराब होंगी.....


Jokes In Hindi: लड़की- धीरे-धीरे से मेरी जिंदगी में आना, लड़के का जवाब पढ़कर कंट्रोल नहीं होगी हंसी

विज्ञापन
विज्ञापन
Sasur Damad Funny Jokes In Hindi Saas Bahu New Funny Jokes Pati Patni Chutkule
डॉक्टर मरीज के चुटकुले - फोटो : Freepik
डॉक्टर- मेरे पास आने से पहले आपने किसी और डॉक्टर को दिखाया था क्या?
मरीज- गली के नुक्कड़ पर जो छोटा सा दवाखाना है, वहां के डॉक्टर को दिखाया था
डॉक्टर- उस झोलाछाप ने जरुर कोई बेवकूफी भरी सलाह दी होगी?
मरीज- हां उन्होंने कहा था कि मैं जाकर आपको दिखाऊं.....

महिला (डॉक्टर से)- इनकी बीमारी ठीक करो,
ये रात में जोर-जोर से मेरा नाम पुकारते हैं
डॉक्टर- आप तो बहुत खुशकिस्मत हो, आपके पति आपको इतना प्यार करते हैं
महिला-अरे नहीं, कल इनकी बीवी मायके से लौटने वाली है...
विज्ञापन
Sasur Damad Funny Jokes In Hindi Saas Bahu New Funny Jokes Pati Patni Chutkule
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
एक आश्रम में सात साधु सात चटाई पर बैठे थे
एक आदमी आया और सबसे बड़े साधु से पूछा-
बाबा, बीवी को नियंत्रित नहीं किया जा सकता क्या?
बड़ा साधु (छोटे साधु से)-  एक चटाई और लगा भाई के लिए......


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed