Jokes: संता- बताओ शराब पीने वाला शराबी होता है तो फेंटा पीने वाला क्या होता है? जवाब जानकर नहीं रुकेगी हंसी
कंजूस बाप (बेटे से)- मेरी ख्वाहिश है कि तू बड़ा होकर वकील बने।
बेटा- क्यों?
कंजूस बाप- ताकि मेरा काला कोट तुम्हारे काम आ जाए।
चाचा अरे बेटा क्या ही बताऊं तुमको
राजू - फिर भी चाचा
चाचा- कल रात मोबाइल पर मैसेज आया बीवी ने मोबाइल चेक किया और मेरी तरफ घूरते हुए पूछा...
ये कल्लू मिस्त्री क्यों पूछ रहा है कि खाना खाया या नहीं।
राजू- तो फिर क्या हुआ चाचा
चाचा- फिर क्या था तेरी चाची ने कल्लू मिस्त्री को फोन घुमा दिया।
उसके बाद सामने से लड़की की आवाज आने पर तेरी चाची ने मुझे रात घुमा घूमाकर मारा।
सेल्समैन- अरे भाई इतना पेट्रोल डालकर जाना कहा हैं?
राजू- अरे यार, कहीं नहीं जाना, हम तो ऐसे ही पैसे उड़ाते हैं।
पप्पू- दोस्त और शराब में से किसे चुनना चाहिए ?
गप्पू- शराब को
पप्पू- क्यों
गप्पू- उसके बाद आपका दोस्त झक मारकर पीछे-पीछे आएगा।